{"_id":"69cf5407f57b1f18050af89c","slug":"meerut-weather-today-cloudy-sky-since-morning-possibility-of-light-rain-for-two-days-2026-04-03","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Meerut Weather Today: सुबह से ही आसमान पर बादलों का डेरा, दो दिन तक हल्की बारिश के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut Weather Today: सुबह से ही आसमान पर बादलों का डेरा, दो दिन तक हल्की बारिश के आसार
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: Mohd Mustakim
Updated Fri, 03 Apr 2026 11:15 AM IST
विज्ञापन
सार
मेरठ का मौसम फिर से बदल गया है। आसमान पर बादल छाने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। वहीं बारिश होती है, तो पारा और गिरेगा। वहीं यह मौसम कुछ फसलों के लिए लाभदायक माना जा रहा है।
आसमान पर छाए बादल। सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : Samvad
विज्ञापन
विस्तार
मेरठ समेत वेस्ट यूपी में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलता नजर आ रहा है। शुक्रवार सुबह से ही आसमान पर बादलों का डेरा बना हुआ है, जिससे धूप के तेवर नरम पड़ गए हैं। मौसम विभाग के अनुसार आज और कल हल्की बारिश की संभावना है, जिससे तापमान में और गिरावट दर्ज की जा सकती है।
Trending Videos
सुबह के समय से ही बादलों की आवाजाही बनी रही, जिसके चलते लोगों को गर्मी से कुछ निजात मिली। पिछले कुछ दिनों से बढ़ रही गर्मी के बीच यह बदलाव लोगों के लिए राहत भरा साबित हो रहा है। हवा की गति भी सामान्य बनी हुई है, जिससे मौसम सुहावना बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर यूपी शाही का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण यह बदलाव देखने को मिल रहा है। इसके प्रभाव से अगले दो दिन तक आसमान में बादल छाए रहेंगे और कहीं-कहीं हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है। दिन और रात के तापमान में गिरावट जारी रहने की संभावना है।
मौसम के इस बदलाव का असर जनजीवन के साथ-साथ फसलों पर भी पड़ सकता है। हल्की बारिश जहां फसलों के लिए फायदेमंद मानी जा रही है, वहीं अधिक नमी से कुछ फसलों को नुकसान की आशंका भी है। किसानों को सलाह दी गई है कि वे मौसम को ध्यान में रखते हुए अपनी कृषि गतिविधियों की योजना बनाएं। फिलहाल, वेस्ट यूपी में अगले दो दिनों तक मौसम का मिजाज ऐसा ही बना रहने की संभावना है।
ये भी देखें...
मुजफ्फरनगर हादसा: पांच लोगों के परिवार में चार की मौत, बचा सिर्फ एक बच्चा, जागाहेड़ी टोल प्लाजा तीन घंटे जाम
ये भी देखें...
मुजफ्फरनगर हादसा: पांच लोगों के परिवार में चार की मौत, बचा सिर्फ एक बच्चा, जागाहेड़ी टोल प्लाजा तीन घंटे जाम