सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut's Parul Chaudhary named Female Athlete of the Year.

Meerut News: मेरठ की पारुल चौधरी बनी साल की सर्वश्रेष्ठ महिला एथलीट

संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Sun, 21 Jun 2026 07:42 PM IST
विज्ञापन
Meerut's Parul Chaudhary named Female Athlete of the Year.
पारुल चौधरी बनी सर्वश्रेष्ठ महिला ऐथलीट
विज्ञापन
नई दिल्ली में आयोजित समारोह में एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से दिया गया अवाॅर्ड

फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। मेरठ। एथलेटिक्स फेडरेशन के 80 वर्ष पूरे होने के अवसर पर एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से शनिवार शाम को दिल्ली में इंडियन एथलेटिक्स अवाॅर्ड समारोह का आयोजन किया गया। इसमें फेडरेशन की ओर से कई खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। मेरठ की पारुल चौधरी को सर्वश्रेष्ठ महिला एथलीट वर्ष 2025 का अवाॅर्ड दिया गया।
पारुल को 10 लाख रुपये की धनराशि देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर पारुल ने कहा कि यह उनके लिए गर्व की बात है। मेरठ के देहात क्षेत्र से निकलकर आज वह इस मुकाम पर पहुंची हैं। इसके लिए उन्होंने अपने पिता, भाई और कोच के साथ एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया का भी धन्यवाद दिया। पारुल चौधरी ने अभी हाल ही में 5000 मीटर दौड़ में अपना ही नेशनल रिकॉर्ड तोड़कर नया नेशनल रिकॉर्ड बनाया है। इसके अलावा वह कॉमनवेल्थ गेम्स और एशियन गेम्स के लिए क्वालिफाई कर चुकी हैं। यह खेल इसी वर्ष आयोजित होने हैं। वर्ष 2023 एशियन गेम्स में पारुल चौधरी ने शानदार प्रदर्शन किया था। उन्होंने 5000 मीटर रेस में स्वर्ण पदक और 3000 मीटर स्टीपल चेज में रजत पदक जीता था। इसके लिए उन्होंने अर्जुन अवॉर्ड और प्रदेश की ओर से रानी लक्ष्मीबाई अवाॅर्ड भी दिया जा चुका है। प्रदेश सरकार की ओर से उन्हें डिप्टी एसपी का पद भी दिया गया। कुछ माह पूर्व ही उन्होंने मुरादाबाद में डिप्टी एसपी के पद पर ज्वाइनिंग भी की। इस वर्ष कॉमनवेल्थ गेम्स और एशियन गेम्स में दोनों इवेंट में देश का प्रतिनिधित्व करेंगी। इन इवेंट में भी उनसे सभी को पदक की उम्मीद है। इस उपलब्धि से परिवार में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपलब्धियां और उपाधियां
व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ
1500 मीटर 4:18.80 ( गुवाहाटी 2018)
3000 मीटर : 8:57.19 एनआर ( लॉस एंजिल्स 2022)
3000 स्टीपल चेज : 9:12.46 एनआर ( एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप)
5000 मीटर : फ्रांस में 15 मिनट 4.26 सेकंड के साथ रिकॉर्ड
अर्जुन अवार्ड- 2023
रानी लक्ष्मीबाई अवार्ड-2023
पदक रिकॉर्ड
स्वर्ण पदक – प्रथम स्थान 2023 एशियन गेम्स 5000 मी
रजत पदक – दूसरा स्थान 2023 एशियन गेम्स 3000 मीटर स्टीपलचेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed