अनोखी श्रद्धांजलि: हर जवान की शहादत के बाद ये दो युवक अपनी पीठ पर बनवा लेते हैं उनके नाम टैटू
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपने शरीर पर 183 शहीदों के नाम के टैटू बनवाए हुए विजय हिंदुस्तानी ने कंकरखेड़ा के शहीद मेजर मयंक विश्नोई को उनके आवास पर पहुंचकर सलामी दी। वह शामली से मेरठ पहुंचे और कंकरखेड़ा के बाजारों में मार्च करते हुए भारत माता के जयकारे लगाते हुए उनके आवास तक पहुंचे।
विजय हिंदुस्तानी ने बताया कि वह अभी तक देशभर में शहीद हुए 300 से अधिक शहीदों की अंतिम यात्रा में शामिल हो चुके हैं। कहा कि भारतीय सैनिक देश की आन-बान-शान की रक्षा के लिए रात दिन बॉर्डर पर रहते हैं। ऐसे में प्रत्येक हिंदुस्तानी का दायित्व बनता है कि राष्ट्र के लिए बलिदान होने वाले इन वीर सपूतों को सम्मान प्रदान करें। मैं इसे शहीदों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि मानता हूं।
इसी तरह दिल्ली निवासी अभिषेक गौतम में अपनी पीठ पर एक दो नही, बल्कि 606 शहीदों के नाम गुदवाए हैं। यही नहीं, बल्कि कई महापुरुषों की तस्वीरें भी बनवाई हुई हैं। अभिषेक गौतम ने अपने शरीर पर कारगिल के अमर शहीद जवानों और पुलवामा में शहीद हुए जवानों के नाम गुदवाए हैं। इसके साथ ही अभिषेक गौतम ने देश के वीर महापुरूषों के टेटू भी बनवाए हुए हैं।
अभिषेक गौतम ने साल 2019 में मेरठ के बसा टीकरी पहुंचकर पुलवामा के शहीद अजय कुमार को सलामी देकर श्रद्धांजलि दी थी। इस दौरान उन्होंने बताया था कि वह सभी शहीदों के घर जाएंगे। इसकी शुरुआत उसने शहीद अजय कुमार के घर से की है। अभिषके दिल्ली में इंटीरियर डिजाइनिंग का काम करते हैं।