सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Minister shows humanity, sends injured man to hospital after road accident

Muzaffarnagar: सड़क हादसे में घायल युवक को मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने पहुंचाया अस्पताल,

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 26 Mar 2026 11:38 PM IST
विज्ञापन
सार

मुजफ्फरनगर में राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने सड़क हादसे में घायल युवक को देखकर तुरंत ई-रिक्शा से जिला अस्पताल भिजवाया और अस्पताल कर्मचारियों को बेहतर उपचार के निर्देश दिए।

Minister shows humanity, sends injured man to hospital after road accident
मंत्री कपिल देव अग्रवाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

मुजफ्फरनगर में सड़क हादसे में घायल पड़े एक युवक की मदद कर राज्य मंत्री ने मानवता की मिसाल पेश की। रास्ते से गुजर रहे मंत्री ने घायल को तुरंत अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था कराई और अस्पताल कर्मचारियों को बेहतर उपचार देने के निर्देश दिए।

Trending Videos


रास्ते में दिखा घायल युवक
राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल किसी कार्य से रुड़की रोड स्थित त्यागी कॉलोनी की ओर जा रहे थे। इसी दौरान सड़क किनारे एक बाइक चालक हादसे में घायल अवस्था में पड़ा दिखाई दिया। मंत्री ने तुरंत वाहन रुकवाया और उसकी स्थिति की जानकारी ली।

विज्ञापन
विज्ञापन

ई-रिक्शा से भिजवाया जिला अस्पताल
मंत्री ने घायल युवक को तुरंत उपचार दिलाने के लिए ई-रिक्शा से जिला अस्पताल भिजवाया। उन्होंने अस्पताल कर्मचारियों को घायल का समुचित इलाज सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। घायल की पहचान कृष्णापुरी निवासी रजत शर्मा के रूप में हुई है।

लोगों से की मदद करने की अपील
मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि सड़क हादसों में घायल व्यक्ति को जल्द से जल्द अस्पताल पहुंचाने में मदद करनी चाहिए, ताकि समय रहते उसका उपचार हो सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed