सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Mission 2027: Western UP leaders campaign in West Bengal, trying to connect with voters

Meerut: पश्चिम बंगाल को मथने में जुटे पश्चिमी यूपी के सियासतबाज, सीख रहे लोकल टोन, इस बात पर दे रहे जोर

कुलदीप त्यागी, संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 28 Mar 2026 12:15 PM IST
विज्ञापन
सार

Mission 2027: पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई नेताओं को प्रचार में लगाया है। मेरठ के नेता मनोज पोसवाल स्थानीय लोगों से जुड़ने के लिए बांग्ला भाषा भी सीख रहे हैं।

Mission 2027: Western UP leaders campaign in West Bengal, trying to connect with voters
पश्चिमी बंगाल में भाजपा नेताओं ने डाला डेरा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

यूपी विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा का सबसे अधिक जोर इस समय पश्चिम बंगाल पर है। इस देखते हुए पार्टी ने प्रदेश के नेताओं को पश्चिम बंगाल में उतार दिया है। मेरठ के कई भाजपा नेता महीनों से पश्चिम बंगाल में चुनाव प्रचार को धार दे रहे हैं। भाजपा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष मनोज पोसवाल तो लोकल टोन बनाने के लिए वहां बांग्ला भाषा भी सीख रहे हैं।

Trending Videos


भाजपा ने पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव जीतने के लक्ष्य के साथ अपने विधायक, सांसद, मंत्रियों और पार्टी पदाधिकारियों को चुनाव प्रचार में उता दिया है। इसमें पश्चिम क्षेत्र के जिलों के भाजपा नेता पश्चिम बंगाल को मथने में लगे हैं। बूथ स्तर पर जाकर कार्यकर्ताओं के साथ बैठकें कर रहे हैं और मतदाताओं को भाजपा के पक्ष में मोड़ने के लिए पसीना बहा रहे हैं। स्थानीय लोगों की जिज्ञासा शांत करने के साथ केंद्र सरकार की उपलब्धियों को भी जनता तक पहुंचा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UP: गैस किल्लत का असर, बीआरसी केंद पर चूल्हे और तंदूर पर बनाया जा रहा प्रशिक्षण के लिए आए शिक्षकों का भोजन

मेरठ समेत पश्चिमी यूपी के कई नेता टीम बंगाल में शामिल
पश्चिम बंगाल में भाजपा ने पश्चिमी यूपी के मेरठ, गाजियाबाद, बागपत, मुरादाबाद, सहारनपुर जिलों के विधायकों, मंत्रियों, पदाधिकारियों को भेजा है। मेरठ निवासी प्रदेश के जल शक्ति राज्य मंत्री दिनेश खटीक, विधान परिषद सदस्य धर्मेंद्र भारद्वाज, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष मनोज पोसवाल, लोकेश प्रजापति, सहारनपुर विधायक राजीव गुंबर, गाजियाबाद के मान सिंह गोस्वामी पश्चिम बंगाल के चुनाव प्रचार में लगे हैं।

विधानसभा क्षेत्र चिह्नित कर नेताओं को उतारा
पश्चिम बंगाल में चुनाव प्रचार को धार देने के लिए भाजपा ने प्रत्येक नेता को एक विधानसभा क्षेत्र आवंटित किया हुआ है। भाजपा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष मनोज पोसवाल को बारासात जिले में मध्यम ग्राम विधान सभा में लगाया है। एमएलसी धर्मेंद्र भारद्वाज को बैरकपुर क्षेत्र की जगतदल विधानसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार में उतारा गया है। वे भाजपा के उम्मीदवार के साथ कदम मिलाकर चल रहे हैं। इसी तरह से अन्य नेताओं को भी चुनाव प्रचार में लगाया गया है।

बूथों को मजबूत करने पर दिया जा रहा जोर
उत्तर प्रदेश व अन्य राज्यों के नेताओं को पश्चिम बंगाल में बूथों को मजबूत करने का दायित्व सौंपा गया है। प्रतिदिन भाजपा नेता विभिन्न बूथों के पदाधिकारियों के साथ बैठक करके मतदान के दिन मतदाताओं को मतदान केंद्रों तक लाने की रणनीति बना रहे हैं। इसके साथ ही बस्तियों में जाकर लोगों को भाजपा की नीतियों से अवगत कराया जा रहा है। पार्टी की जनसभाओं में लोगों को जुटाने की रणनीति भी ये नेता बना रहे हैं।

भाषा की बाधा को दूर करने को स्थानीय कार्यकर्ताओं की मदद

पश्चिम बंगाल में चुनाव प्रचार के दौरान भाजपा नेताओं को भाषा की बाधा दूर की जा रही है। हिंदी भाषी नेताओं के साथ बांग्ला और हिंदी भाषा के जानकार स्थानीय कार्यकर्ताओं को लगाया गया है। ये कार्यकर्ता भाजपा नेताओं के साथ बूथ की बैठकों से लेकर पार्टी की अलग-अलग गतिविधियों, लोगों से जनसंपर्क के दौरान साथ रहते हैं।


पहले भाजपा नेता हिंदी में अपनी बात कार्यकर्ता से कहते हैं, फिर कार्यकर्ता बांग्ला भाषा में अनुवाद कर उनकी बात बताता है। भाजपा नेता मनोज पोसवाल ने बताया कि वे 30 जनवरी से पश्चिम बंगाल में हैं। इस दौरान उन्होंने बांग्ला काफी हद तक सीख ली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed