सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Muzaffarnagar: Mother and newborn die in Muzaffarnagar, private hospital sealed after protest

Muzaffarnagar: मुजफ्फरनगर में जच्चा-बच्चा की मौत, हंगामे के बाद निजी अस्पताल सील

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 18 Mar 2026 09:11 PM IST
विज्ञापन
सार

मुजफ्फरनगर के जानसठ में प्रसव के बाद महिला और नवजात की मौत पर परिजनों ने हंगामा किया। प्रशासन ने निजी अस्पताल को सील कर दिया।

Muzaffarnagar: Mother and newborn die in Muzaffarnagar, private hospital sealed after protest
अस्पताल सील करते कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

मुजफ्फरनगर के जानसठ क्षेत्र में एक निजी अस्पताल में प्रसव के बाद महिला और नवजात शिशु की मौत हो गई। घटना के बाद गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने अस्पताल में हंगामा किया, जिसके बाद प्रशासन ने अस्पताल को सील कर दिया।
Trending Videos


प्रसव के बाद बिगड़ी हालत
जानकारी के अनुसार गांव कवाल निवासी एक गर्भवती महिला को देर रात प्रसव के लिए कस्बे के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। प्रसव के बाद महिला ने नवजात को जन्म दिया, लेकिन कुछ ही देर बाद उसकी हालत अचानक बिगड़ गई। हालत बिगड़ने पर महिला और नवजात दोनों की मौत हो गई, जिससे परिजनों में आक्रोश फैल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

परिजनों का हंगामा, स्टाफ फरार
घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण बड़ी संख्या में अस्पताल पहुंच गए और चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। हंगामा बढ़ने पर अस्पताल का स्टाफ और चिकित्सक मौके से फरार हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया।

अस्पताल सील, जांच जारी
प्रशासनिक अधिकारियों ने कार्रवाई करते हुए निजी अस्पताल को सील कर दिया है। अस्पताल संचालक का कहना है कि महिला की हालत गंभीर होने पर उसे रेफर किया गया था और रास्ते में उसकी मौत हुई। वहीं पुलिस का कहना है कि मामले में अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed