{"_id":"69aaeb062c4e3bee9b04aca2","slug":"on-the-third-friday-the-fasting-people-prayed-and-asked-for-mercy-meerut-news-c-44-1-smrt1055-111566-2026-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: तीसरे जुमे पर रोजेदारों ने की इबादत, मांगी रहमत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: तीसरे जुमे पर रोजेदारों ने की इबादत, मांगी रहमत
विज्ञापन
मिल रोड स्थित मस्जिद में जूमे की नमाज अदा करते हुए। (मवाना)
विज्ञापन
मवाना। रमजान माह के तीसरे जुमे को नगर की मस्जिदों में रोजेदारों व अकीदतमंदों की भारी भीड़ रही। उन्होंने नमाज अदा कर मुल्क में अमन-चैन और खुशहाली के लिए अल्लाह से दुआ मांगी। नमाज के दौरान एहतियात के तौर पर सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस फोर्स तैनात रही। नगर की जामा मस्जिद सहित सभी मस्जिदों में जुमे की नमाज अदा की गई। नगर की मिल रोड स्थित मस्जिद, मनिहारों वाली मस्जिद, थाने के पास स्थित मस्जिद सहित अन्य मस्जिदों में नमाज अदा हुई। जामा मस्जिद में शहर काजी मौलाना नफीस ने नमाज अदा कराई। नमाज के बाद रोजेदारों ने देश में अमन-चैन, तरक्की और भाईचारे के लिए दुआ मांगी।
-- -- -- -- --
तीसरे जुमे पर रोजेदारों ने की इबादत, मांगी रहमत
सरधना। पाक रमजान माह के तीसरे जुमे पर अकीदतमंदों ने अल्लाह तआला से मुल्क में अमन-चैन और तरक्की की दुआ मांगी तथा अपने गुनाहों से तौबा की। जुमे की नमाज के दौरान क्षेत्र की मस्जिदों में बड़ी संख्या में लोगों ने नमाज अदा की।
शुक्रवार को जुमे की नमाज से पहले जामा मस्जिद सरधना में बयान करते हुए मुफ्ती शाकिर कासमी ने कहा कि रमजान का महीना बरकत और पाकीजगी का महीना है, जिसमें अल्लाह की रहमत बंदों पर बरसती है। मुफ्ती इसराइल ने कहा कि माह-ए-रमजान में जो शख्स कुरान की तिलावत करता है, उसे अल्लाह तआला जन्नत की नेमत से नवाजता है। तीसरे अशरे में शब-ए-कद्र की रात आती है, जिसमें इबादत करने वाले बंदे को 83 साल की इबादत के बराबर सवाब मिलता है। नगर व आसपास के गांवों की मस्जिदों में भी अकीदतमंदों ने बड़ी संख्या में जुमे की नमाज अदा की।
-- -- -- --
रमजान के तीसरे जुमे पर मस्जिदों में अधिक भीड़ रही
माछरा। रमजान उल मुबारक माह के तीसरे जुमे पर अकीदतमंदों ने पूरी शिद्दत और अकीदत के साथ रोजा रखा एवं नमाज अदा की नमाज अदा करने के लिए क्षेत्र के विभिन्न मस्जिदों में भीड़ उमड़ पड़ी। नमाजियों ने खुदा से सभी पर अपनी रहमत व बरकत करने के लिए दुआ मांगी। क्षेत्र की मस्जिदों में जुमे की नमाज के दौरान काफी भीड़ रही। मस्जिद के आलिम हाफिज मौलाना शफीक अहमद और इमाम रईस मलिक आदि ने बयान करते हुए कहा कि रमजान का महीना इबादत रहमत मगफिरत के साथ बिताना चाहिए। 30 दिनों में पाक रमजान माह में जकात अधिक से अधिक देनी चाहिए। इस महीने में इबादतों का सवाब 70 गुना बढ़ जाता है।
-- -- -- --
देश में अमन शांति के लिए दुआ की
किठौर। क्षेत्र में कस्बा व आसपास के गांवों में रमजान के माह में शुक्रवार को जुमे की मस्जिदों में देश में अमन शांति के लिए लोगों ने नमाज अदा कर दुआ की। इस दौरान मस्जिदों के बाहर यातायात व्यवस्था को लेकर पुलिस बल तैनात दिखा।
Trending Videos