मेरठ के कबाड़ी बाजार स्थित रेड लाइट एरिया में सेक्स वर्करों के सक्रिय न होने के पुलिस प्रशासन भले ही बड़े बड़े दावे करता रहा हो लेकिन सच्चाई तो यह है कि अब देह व्यापार के दलालों ने किसी मार्केटिंग वेबसाइट की तरह ही अपना ऑनलाइन नेटवर्क पूरी तरह से फैलाया हुआ है।
पर्दाफाश: मेरठ से दिल्ली-एनसीआर तक धड़ल्ले से चल रहा ऑनलाइन सेक्स रैकेट, एजेंटों से बातचीत के अंश..
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला की टीम ने देह व्यापार के इस ऑनलाइन दलदल की पड़ताल की तो मालूम चला कि इसमें ज्यादातर दलाल ऐसे भी हैं जो रेडलाइट एरिया से खदेड़े गए हैं। इनके द्वारा शहर के कई होटलों और फ्लैटों में यह सुविधा देने के दावे किए जा रहे हैं।
पुलिस के सर्विलांस और साइबर सेल से छिपे इस ऑनलाइन बड़े बाजार को सफेदपोशों और पुलिस का संरक्षण मिलने की बातें भी सामने आ रही हैं।
करीब एक सप्ताह पूर्व सोशल साइट पर एक वेबसाइट से जुड़ा वीडियो नजर आया। जिसमें वेबसाइट और उसमें उपलब्ध सर्विस के बारे में पूरी जानकारी दी गई थी। जिसके बाद अमर उजाला टीम ने इसकी एक सप्ताह तक गहन पड़ताल की तो काफी चौंकाने वाली जानकारियां सामने आईं।
इसके तथ्य जुटाने के लिए फोन कॉल और व्हाट्सएप के माध्यम से इस वेबसाइट में दिए गए नंबरों पर संपर्क किया गया तो सब कुछ साफ होता चला गया।
रिपोर्टर : हमने **** वेबसाइट पर आपका एड देखा, क्या हम बात कर सकते हैं।
एजेंट : जी, आप कहां हैं, आपकी वर्तमान लोकेशन क्या है?
रिपोर्टर : मेरठ
एजेंट : बुकिंग कब करनी है।
रिपोर्टर : कल रात
एजेंट : एक घंटे का 1000, दो घंटे का 2000, तीन घंटे का 2500, 4 घंटे का 3000 और पूरी रात के लिए 4000 रुपये।
रिपोर्टर : जगह आपकी होगी या हमारी।
एजेंट : अगर आपके पास सेफ जगह है तो ठीक है, नहीं तो हमारे पास फ्लैट और होटल है।
रिपोर्टर : कोई होटल, जहां पुलिस की कोई दिक्कत ना हो।
एजेंट : सर, 100 फीसदी सेफ रहेगा, आप बेफिक्र रहें।
रिपोर्टर : अगर दिक्कत हुई तो...।
एजेंट : सर कोई दिक्कत नहीं होगी, आपको सर्विस देना मेरा काम है, सेफ रहेंगे।