फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यूपी: मदरसे में हिकमत की आड़ में हथियारों का व्यापार, 6 गिरफ्तार, आतंकवाद निरोधक दस्ते ने की पूछताछ 

Thu, 11 Jul 2019 01:20 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 11 Jul 2019 01:20 PM IST
विज्ञापन
illegal weapons recovered from madarsa in Bijnor, Anti-Terrorism Squad interrogated six accused
आतंकवाद निरोधक दस्ते के थाने में मौजूद आरोपी - फोटो : अमर उजाला

यूपी के बिजनौर में शेरकोट के एक मदरसे से अवैध हथियारों का जखीरा बरामद होने के बाद छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। गुरुवार को आतंकवाद निरोधक दस्ते ने थाने में आरोपियों से कई घंटे तक पूछताछ की।

illegal weapons recovered from madarsa in Bijnor, Anti-Terrorism Squad interrogated six accused
आतंकवाद निरोधक दस्ते के थाने में मौजूद आरोपी - फोटो : अमर उजाला

सीओ अफजलगढ़ कृपाशंकर कन्नौजिया ने बुधवार को पुलिस टीम के साथ शेरकोट में कंदला रोड स्थित मदरसा दारुल कुरान हमीद में छापेमारी की। पुलिस छानबीन के दौरान मदरसे से भारी मात्रा में हथियार बरामद हुए। 

illegal weapons recovered from madarsa in Bijnor, Anti-Terrorism Squad interrogated six accused
आतंकवाद निरोधक दस्ते के थाने में मौजूद आरोपी - फोटो : अमर उजाला

पुलिस को मदरसे से 32 बोर की एक पिस्टल व आठ कारतूस, 315 बोर के तीन तमंचे व 32 कारतूस, 32 बोर की एक रिवॉल्वर व 16 कारतूस बरामद किए। हथियार सप्लाई करने में इस्तेमाल होने वाली स्विफ्ट डिजायर गाड़ी भी मदरसे से मिली है। गाड़ी पर शिवसेना लिखा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
illegal weapons recovered from madarsa in Bijnor, Anti-Terrorism Squad interrogated six accused
यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने मदरसे से स्योहारा के मोहल्ला शेखान निवासी फईम अहमद, शेरकोट निवासी साजिद, धामपुर के मोहल्ला अफगानान निवासी जफर इस्लाम, अफजलगढ़ के गांव फतेहपुर जमाल निवासी सिकंदर अली, बिहार निवासी साबिर व शेरकोट निवासी अजीजुर्रहमान को दबोचा है। 

विज्ञापन
illegal weapons recovered from madarsa in Bijnor, Anti-Terrorism Squad interrogated six accused
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला

पुलिस के मुताबिक, मदरसे में हिकमत (हकीम द्वारा दवा देने) का संचालन होता है। माना जा रहा है कि हथियार खरीदने वाले ग्राहक मरीज बनकर ही मदरसे में आते थे। हिकमत की आड़ में हथियार बेचने व सप्लाई करने का काम मदरसे से किया जा रहा था।

किसी को शक भी नहीं होता था कि दवाई लेने के नाम पर मदरसे में आया कोई व्यक्ति हथियार लेकर जा रहा है। साजिद मदरसे का संचालक बताया जाता है। पुलिस व आतंकवाद निरोध दस्ते की टीम सभी आरोपियों से पूछताछ में जुटी है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed