{"_id":"69c1772841c09775660db6ed","slug":"passenger-killed-in-tractor-collision-driver-flees-meerut-news-c-44-1-smrt1055-111744-2026-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: ट्रैक्टर की टक्कर से यात्री की मौत, चालक भागा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: ट्रैक्टर की टक्कर से यात्री की मौत, चालक भागा
विज्ञापन
विज्ञापन
जटपुरा-डूंगर संपर्क मार्ग पर हुआ हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहटा (मेरठ)। जटपुरा-डूंगर संपर्क मार्ग पर तेज रफ्तार ट्रैक्टर की टक्कर लगने से पैदल जा रहे उदयवीर (45) पुत्र रामवीर निवासी गांव गांधी बडौत की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दी।
उदयवीर क्षेत्र के गांव जटपुरा में अपनी विधवा बहन के पास रहता था। सोमवार शाम वह कुछ सामान लेने गंगनहर पटरी पर आया था। यहां से वह पैदल बहन के घर लौट रहा था। संपर्क मार्ग पर डूंगर गांव के नजदीक स्थित राजकीय विद्यालय के पास उदयवीर को पीछे से तेज गति में आ रहे ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से उदयवीर की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल भेज दिया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। ट्रैक्टर चालक हादसे के बाद मौके से भाग गया। पुलिस ने बाद में ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया और चालक की तलाश शुरू कर दी है।
Trending Videos