{"_id":"5c80c44dbdec2213ed0caa82","slug":"people-share-their-pain-after-meerut-bawal-says-is-it-a-crime-to-live-in-this-city","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पीड़ितों ने बयां किया दर्द: ‘इस शहर में रहना गुनाह है क्या?’ पल भर में उजाड़ दी जीवन भर की पूंजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीड़ितों ने बयां किया दर्द: ‘इस शहर में रहना गुनाह है क्या?’ पल भर में उजाड़ दी जीवन भर की पूंजी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Thu, 07 Mar 2019 01:24 PM IST
विज्ञापन
1 of 13
मेरठ बवाल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मेरठ शहर में बवाल ने आम लोगों में दहशत फैला दी। भीड़ इस कदर बेकाबू थी कि लोग बस सुरक्षित बच जाने की कामना कर रहे थे। भीड़ ने न सिर्फ आगजनी कर सैंकड़ों परिवारों की जीवन भर की पूंजी को बर्बाद कर दिया बल्कि बेकसूर लोगों को भी अपना शिकार बनाया। बवाल के दौरान दिल्ली रोड से गुजरने वाले न जाने कितने ही यात्रियों के साथ लूटपाट हुई और न जाने कितने ही चोटिल हो गए: -
2 of 13
मेरठ बवाल
शहर में पुलिस-प्रशासन के आला अफसर बैठते हैं। कमिश्नरी से जोन तक की जिम्मेदारी संभालते हैं। इसके बावजूद शहर में हर बार बेकसूरों को बलवाइयों का शिकार बनना पड़ता है। बुधवार को भी यही हुआ। विवाद भूसा मंडी का था, लेकिन गुस्से का शिकार दिल्ली रोड पर आम लोगों को बनना पड़ा। कितनी ही रोडवेज बसों और दिल्ली रोड से गुजरने वाली गाड़ियों को निशाना बनाया।
3 of 13
मेरठ बवाल
रोडवेज बस में पड़े ये पत्थर इस बात का सबूत है कि भीड़ ने किस मंशा से लोगों पर हमला किया होगा। यात्रियों से लूटपाट हुई और कितने ही चोटिल होकर मौके से भागे। बलवाइयों ने किसी को नहीं बख्शा। दर्जनों बसों और कारों में तोड़फोड़ की। भीड़ को देखकर लोग यही कहते रहे कि उनकी क्या गलती है। क्या इस शहर में रहना गुनाह है?
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 13
मेरठ बवाल
- फोटो : अमर उजाला
भूसा मंडी की झुग्गियों में आग लगी तो कुछ ही देर में पूरे इलाके में शोर मच गया। कोई धार्मिक स्थल का हवाला देकर भीड़ को भड़का रहा था तो किसी को ये ही पता नहीं था कि हुआ क्या है। कुछ ही देर में भीड़ बढ़ती चली गई। मार दो...बदला लो। जैसे शब्द सुनाई देने लगे।
विज्ञापन
5 of 13
मेरठ बवाल
- फोटो : अमर उजाला
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि आगजनी के बाद भीड़ दिल्ली रोड पर आ गई। कुछ के हाथों में बोतलें थीं तो कुछ ईंट-पत्थर लिए थे। भीड़ ने सड़क पर आते-जाते बेकसूर लोगों को निशाना बनाया। रोडवेज की 10 से ज्यादा बसों में तोड़फोड़ की। दर्जनों यात्री पथराव में घायल हो गए। 10 से ज्यादा कारों के शीशे फोड़ दिए।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।