{"_id":"6a072dfd3d325d5328096f46","slug":"petrol-pump-employee-attacked-with-bat-arm-fractured-meerut-news-c-72-1-mct1011-153333-2026-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: पेट्रोल पंप कर्मचारी पर बैट से हमला, हाथ की हड्डी टूटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: पेट्रोल पंप कर्मचारी पर बैट से हमला, हाथ की हड्डी टूटी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पीड़ित ने एसएसपी ऑफिस पर शिकायत पत्र देकर की कार्रवाई की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। सदर बाजार क्षेत्र स्थित एक पेट्रोल पंप पर हवा भरने का काम करने वाले 46 वर्षीय योगेंद्र कुमार ने कार सवार आरोपी पर लकड़ी के बैट से हमला करने का आरोप लगाया है। हमले में पीड़ित के हाथ की हड्डी टूट गई। घटना पंप पर लगे सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई। शुक्रवार को घायल के भाई योगेश ने एसएसपी ऑफिस पर शिकायती पत्र देते हुए न्याय की गुहार लगाई है।
अलीगढ़ निवासी योगेश कुमार ने एसएसपी ऑफिस पर शिकायत करते हुए बताया कि उनके बड़े भाई योगेंद्र कुमार पल्लवपुरम के एकता नगर में रहते है। उनके भाई सदर बाजार क्षेत्र में एक पेट्रोल पंप पर काम करते हैं। बुधवार की शाम करीब पांच बजे एक वाहन चालक हवा भरवाने पहुंचा था। इसी दौरान किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। आरोपी ने पीड़ित के साथ गाली-गलौज कर दी थी। आरोप है कि विरोध करने पर आरोपी ने पीड़ित पर बैट से हमला कर दिया था। सिर बचाने के लिए जैसे ही उन्होंने अपना हाथ आगे किया, बैट हाथ पर लग गया था। इस कारण हाथ की हड्डी टूट गई थी। शोर सुनकर पेट्रोल पंप कर्मचारी मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव कर घायल को बचाया था। इसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गया था। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच की थी। परिजनों ने घायल को पास के अस्पताल में भर्ती कराया। यहां उनके हाथ उपचार चल रहा है। एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
-- -- -- -- -- -- -