{"_id":"6a831ffafe788a8b3709a7cd","slug":"placement-drive-at-agricultural-university-eight-students-selected-meerut-news-c-76-1-smrt1039-108548-2026-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: कृषि विश्वविद्यालय में प्लेसमेंट ड्राइव, आठ छात्रों का चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: कृषि विश्वविद्यालय में प्लेसमेंट ड्राइव, आठ छात्रों का चयन
Mon, 17 Aug 2026 08:21 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
Updated Mon, 17 Aug 2026 08:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
मोदीपुरम। सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में सोमवार को कर्नाटका एग्रोकेमिकल्स बंगलौर की ओर से विशेष प्लेसमेंट ड्राइव आयोजित किया गया। इसमें 17 छात्रों ने प्रतिभाग किया। कंपनी ने साक्षात्कार और चयन प्रक्रिया के बाद आठ छात्रों का चयन किया।
विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ त्रिवेणी दत्त ने ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट निदेशालय को अधिक से अधिक कंपनियों के प्लेसमेंट ड्राइव आयोजित कराने के निर्देश दिए हैं। जिससे विश्वविद्यालय के छात्रों को प्रतिष्ठित कंपनियों में रोजगार के अवसर मिल सकें। कंपनी के एचआर हेड डॉ आसिफ अली ने छात्रों को कंपनी की गतिविधियों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कर्नाटका एग्रोकेमिकल्स उर्वरक बीज ट्रैक्टर और कृषि यंत्रों के क्षेत्र में काम कर रही है। कंपनी अपने उत्पादों का अंतरराष्ट्रीय स्तर पर निर्यात भी करती है। उन्होंने कहा कि कृषि विश्वविद्यालय के योग्य छात्रों का चयन कर उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर काम करने का अवसर दिया जाएगा। निदेशक ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट डॉ आरएस सेंगर ने बताया कि ड्राइव में 17 छात्रों ने हिस्सा लिया जिनमें से आठ छात्रों का चयन किया गया है। प्रशासनिक स्वीकृति मिलने के बाद चयनित छात्रों को नियुक्ति पत्र दिए जाएंगे। कार्यक्रम का संचालन संयुक्त निदेशक डॉ सत्यप्रकाश ने किया। धन्यवाद प्रस्ताव डॉ संजीव कुमार गुप्ता ने प्रस्तुत किया।