सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Preparations begin for the procession on Ambedkar Jayanti

Meerut News: आंबेडकर जयंती पर शोभायात्रा की तैयारी शुरू

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 06 Apr 2026 06:27 PM IST
विज्ञापन
Preparations begin for the procession on Ambedkar Jayanti
डाॅ. आंबेडकर जयंती के बारे में जानकारी देते आयोजक। संवाद
विज्ञापन
मवाना। भारत रत्न बाबा साहेब डाॅ. भीमराव आंबेडकर समाज सुधार समिति की ओर से डॉ. आंबेडकर की जयंती पर शोभायात्रा निकालने की तैयारी शुरू कर दी गई है। समिति के अध्यक्ष जयचंद फौजी ने बताया कि पुलिस प्रशासन की ओर से 14 अप्रैल को शोभायात्रा निकालने की अनुमति दे दी गई है। वहीं, दूसरी ओर भारत रत्न डा. बी आर अंबेडकर उत्थान समिति ने भी इस दिन शोभायात्रा निकालने की बात कही है।
Trending Videos

अध्यक्ष जयचंद फौजी ने प्रेस वार्ता में बताया कि संस्था की ओर से शोभायात्रा के आयोजन की सभी तैयारी शुरू कर दी गई है। इसमें अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। वहीं, दूसरी ओर भारत रत्न डाॅ. बीआर आंबेडकर उत्थान समिति के अध्यक्ष आदेश वर्मा के अनुसार आयोजन के लिए सर्वसम्मति से कमेटी का गठन किया गया। शोभायात्रा निकाले जाने की अनुमति के लिए पुलिस प्रशासन को प्रार्थना पत्र दिया गया है। इस मौके पर नवीन, अंकित वर्मा, योगेश जाटव, अंकित वर्मा सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed