सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Preparations Begin for the Youth Introduction Conference

Meerut News: युवक-युवती परिचय सम्मेलन की तैयारी शुरू

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 22 Mar 2026 06:10 PM IST
विज्ञापन
Preparations Begin for the Youth Introduction Conference
विज्ञापन
मेरठ। राजपूत महासभा के तत्वावधान में जनकपुरी अजंता कॉलोनी स्थित राजपूत भवन में बैठक हुई। इसमें तीन मई को होने वाले युवक-युवती परिचय सम्मेलन, पत्रिका विमोचन और बच्चों के सम्मान समारोह की रूपरेखा बनाई गई। इस दौरान गुल्लू ठाकुर को भाजपा पार्षद मनोनीत किए जाने पर सम्मानित किया गया। राजपूत महासभा के अध्यक्ष ठाकुर अनूप राघव ने कहा कि छावनी, शहर और दक्षिण क्षेत्र में राजपूत समाज के लोग 1.50 लाख से अधिक हैं। इसके बाद भी राजपूत समाज के लोग संगठन में शीर्ष पद पर नहीं हैं। संचालन बनी सिंह चौहान ने किया। इस अवसर पर अनूप राघव, सुभाष चौहान, देवेंद्र सिंह, सुखपाल सिंह भाटी, निरंजन सिंह, रमेश सिंह, सोमवीर राघव, गजेंद्र सिंह, प्रेमपाल सिंह, नवल सिंह सोम सहित अन्य मौजूद रहे। ब्यूरो
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed