सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Public awareness campaign for communicable diseases was conducted in Govindpuri.

Meerut News: गोविंदपुरी में संचारी रोग के लिए जन जागरूकता अभियान चलाया

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 10 Apr 2026 07:54 PM IST
विज्ञापन
Public awareness campaign for communicable diseases was conducted in Govindpuri.
माछरा । गांव गोविंदपुरी में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी संचारी रोग की जानकारी महिला को देते हुए
विज्ञापन
माछरा। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अंतर्गत संचारी रोग नियंत्रण अभियान के अंतर्गत गांव गोविंदपुरी में जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
Trending Videos


शुक्रवार को अभियान के तहत स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के साथ जागरुकता बैठक का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम डॉ. तरुण राजपूत, चिकित्सा अधीक्षक के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। अभियान के सफल संचालन के लिए गांव गोविंदपुरी के प्राथमिक विद्यालय में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को विभिन्न स्वास्थ्य विषयों पर जागरूक किया गया। राजन भिवानिया ने बताया कि सभी अपने आसपास साफ-सफाई रखें, झाड़ियों की नियमित कटाई करें, पूरे बाजू के कपड़े पहनें तथा साफ एवं सुरक्षित पेयजल का उपयोग करें। इसके साथ ही शौचालय के उपयोग को बढ़ावा देने पर भी जोर दिया गया। इस मौके पर एलएलआरएम मेडिकल कॉलेज से डॉ. शुभम सिंघल एवं डॉ. मेघा सिंह ने भी प्रतिभाग कर उपस्थित महिलाओं को स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान कर जागरूक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed