फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Rishabh Cricket Academy defeated Sports Star.

Meerut News: ऋषभ क्रिकेट एकेडमी ने स्पोर्ट्स स्टार को हराया

Sat, 18 Jul 2026 07:41 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jul 2026 07:41 PM IST
विज्ञापन
Rishabh Cricket Academy defeated Sports Star.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मेरठ। गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी में चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट में शनिवार को ऋषभ क्रिकेट एकेडमी और स्पोर्ट्स स्टार इलेवन टीम के बीच एक मैच खेला गया। इसमें ऋषभ क्रिकेट एकेडमी की टीम ने जीत प्राप्त की।
ऋषभ क्रिकेट एकेडमी की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 21.5 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 182 रन बनाए। इसमें श्रेयांश ने 43, आरव ने 40, रियांश ने 35 रन बनाए। गेंदबाजी में प्रिंस ने तीन, वंश ने दो, विराट ने दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी स्पोर्ट्स स्टार इलेवन की टीम 24.5 ओवर में 171 रन ही बना पाई और 11 रन से मैच हार गई।
विज्ञापन

टीम की ओर से निखिल ने 40, युवराज ने 39, आर्यवीर ने 37 और रौनक ने 35 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में मीत ने तीन विकेट लिए। युग ने भी तीन बल्लेबाजों को आउट किया। क्रिकेट कोच अतहर अली ने बताया कि रविवार को सब जूनियर वर्ग का मैच ऋषभ में और जूनियर और सीनियर वर्ग के मैच गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी में खेले जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed