सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Saharanpur: Tin shed collapsed due to storm, two including former died

Saharanpur: आंधी के कारण टीन शेड गिरा, नीचे दबकर पूर्व प्रधान समेत दो की मौत, बारिश से बचने के लिए खड़े थे

अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Mohd Mustakim Updated Mon, 16 Mar 2026 11:58 AM IST
विज्ञापन
सार

भटपुरा गांव के पूर्व प्रधान जयपाल सैनी और नवादा गांव के राम मुकेश सैनी रुड़की में आयोजित एक पंचायत में शामिल होकर लौट रहे थे। रास्ते में आंधी और बारिश शुरू हो गई तो वे एक दुकान के टीन शेड के नीचे खड़े हो गए थे, तभी हादसा हो गया।
 

Saharanpur: Tin shed collapsed due to storm, two including former died
राममुकेश सैनी और जयपाल सैनी की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

जिले में बीती रात तेज आंधी-तूफान ने विकराल रूप धारण कर लिया, जिसके चलते एक बड़ा हादसा हो गया। नकुड़ रोड पर बारिश और तूफान से बचने के लिए एक दुकान के बाहर लगे टीन शेड के नीचे खड़े दो लोगों पर अचानक वह शेड गिर गया। इस हादसे में भटपुरा गांव के पूर्व प्रधान जयपाल सैनी (50) और नवादा गांव के राम मुकेश सैनी (52) की मौत हो गई। 
Trending Videos

 

Saharanpur: Tin shed collapsed due to storm, two including former died
दुकान के आगे गिरा टीन शेड। - फोटो : अमर उजाला
यह दुखद घटना तब हुई, जब जयपाल सैनी और राम मुकेश सैनी रुड़की (उत्तराखंड) के एक गांव में किसी पंचायत में शामिल होकर लौट रहे थे। उनकी बाइक सहारनपुर में खड़ी थी और वे उसी से अपने गांव वापस जा रहे थे। रविवार रात करीब 10:30 बजे सरसावा से निकलकर नकुड़ रोड पर पहुंचते ही अचानक तेज आंधी-तूफान और बारिश शुरू हो गई। मौसम की मार से बचने के लिए दोनों ने सड़क किनारे एक दुकान के आगे लगे टीन शेड के नीचे शरण ली। दुर्भाग्यवश, इसी दौरान तेज आंधी के कारण वह टीन शेड उनके ऊपर गिर पड़ा, जिसमें वे दब गए।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

देर रात करीब तीन बजे गश्त पर निकली पुलिस की गाड़ी ने नकुड़ रोड पर उनकी बाइक खड़ी देखी। शक होने पर पुलिस ने जांच की तो पाया कि दोनों व्यक्ति मलबे में दबे हुए हैं। पुलिसकर्मियों ने तत्काल रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर दोनों को मलबे से बाहर निकाला और मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतकों के परिजनों को घटना की सूचना दे दी है। पूर्व प्रधान जयपाल सैनी के निधन से स्थानीय समुदाय में शोक की लहर दौड़ गई है।

ये भी देखें...
Bijnor: आंधी-तूफान का कहर, क्रेशर की दीवार गिरी, मजदूर की दर्दनाक मौत; परिजनों ने जाम लगाकर मांगा मुआवजा



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed