सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Saurabh reached the semi-finals after defeating Adeeb

Meerut News: अदीब को हराकर सेमीफाइनल में पहुंचे सौरभ

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 30 Mar 2026 05:41 PM IST
विज्ञापन
Saurabh reached the semi-finals after defeating Adeeb
विज्ञापन
- अलेक्जेंडर एथलेटिक क्लब में चल रहे बिलियर्ड्स टूर्नामेंट में किया शानदार प्रदर्शन
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। अलेक्जेंडर एथलेटिक क्लब में चल रहे बिलियर्ड्स टूर्नामेंट में सोमवार को क्वार्टर फाइनल व लीग मैच खेले गए। इसमें पहले क्वार्टर फाइनल मैच में सौरभ चौधरी ने अदीब को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। मंगलवार सुबह दस बजे दूसरा क्वार्टर फाइनल और इसके बाद सेमीफाइनल व फाइनल मैच खेला जाएगा।
सोमवार को पहला मुकाबला स्पर्श रस्तोगी और तालिब के बीच खेला गया। इसमें स्पर्श ने 82-01, 52-16 के स्कोर से तालिब को हराया। उन्होंने 22 का एक ब्रेक भी लगाया। दूसरा मुकाबला सौरभ चौधरी और दानिश के बीच खेला गया। इसमें सौरभ ने दानिश को 58-21, 67-10 से हराया। साथ ही 32 का एक ब्रेक भी लगाया। तीसरा मैच मनोज सिंह और विकास यादव के बीच हुआ। इसमें मनोज सिंह ने 62-31, 62-08 से विकास को हराया। मनोज ने 51 का ब्रेक लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

चौथा मैच प्रतीक और समीर के बीच हुआ। इसमें प्रतीक ने 57-43, 69-50 के स्कोर से मुकाबला जीता। इसके बाद पहला क्वार्टर फाइनल मैच सौरभ चौधरी और अदीब के बीच हुआ। इसमें सौरभ चौधरी ने 61-36, 60-35, 62-33 के स्कोर से अदीब को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। प्रतियोगिता में मंगलवार को दूसरा क्वार्टर फाइनल मैच सुबह दस बजे से होगा। इसके बाद दोनों सेमीफाइनल मैच और फाइनल मैच खेले जाएंगे। इस मौके पर आयोजन सचिव आनंद अरोड़ा, संजय गर्ग, अंशुल अग्रवाल, सुरेश जैन, अशोक सचदेवा, अमन अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed