फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   School owner dies; police investigating.

Meerut News: स्कूल संचालक की मौत, पुलिस जांच में जुटी

Fri, 17 Jul 2026 07:59 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jul 2026 07:59 PM IST
विज्ञापन
School owner dies; police investigating.
पत्नी ने सांप के काटने की बात कही, शरीर पर स्पष्ट निशान न मिलने से उठे सवाल
विज्ञापन

हस्तिनापुर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
बहसूमा। गांव भंडोरा निवासी एवं कृष्ण किड्स प्ले स्कूल के संचालक अतुल पवार (30) की हस्तिनापुर में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पत्नी ने सांप के काटने से मौत होने की बात कही है, लेकिन शरीर पर स्पष्ट निशान नहीं मिलने से मामला चर्चा का विषय बन गया। सूचना पर पहुंची हस्तिनापुर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, अतुल अपनी पत्नी दामिनी के साथ हस्तिनापुर में किराये के मकान में रहते थे। शुक्रवार सुबह दामिनी ने परिजनों को सूचना दी कि अतुल को सांप ने काट लिया है। उसका कहना था कि उसने सांप को मौके से जाते हुए भी देखा था और करीब दस मिनट बाद अतुल की मौत हो गई।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंचे परिजन शव को गांव भंडोरा ले आए। ग्रामीणों का कहना है कि शरीर पर सांप के काटने का स्पष्ट निशान दिखाई नहीं दिया। इससे मौत को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं। इसके बाद परिजनों की सूचना पर हस्तिनापुर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि, अतुल ने वर्ष 2019 में हस्तिनापुर निवासी दामिनी से प्रेम विवाह किया था। बाद में दोनों परिवारों की सहमति से स्वीकार कर लिया गया। उनका छह वर्षीय बेटा है। वे पत्नी के साथ कृष्ण किड्स प्ले स्कूल का संचालन करते थे। स्कूल के संचालन से पहले अतुल ने मेरठ के किसी निजी कंपनी में कंप्यूटर की जॉब की थी।

सीओ मवाना पंकज लवानिया ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। परिजनों की ओर से भी कोई तहरीर नहीं मिली है।
-----------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed