फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Shabana tossed and turned in jail all night adamant on her resolve to stay with her lover

UP: रातभर जेल में करवटें बदलती रही शबाना, इस जिद पर अड़ी; छह माह के मासूम को प्रेमी के साथ मिलकर मार डाला

Mon, 03 Aug 2026 01:31 PM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Sharukh Khan Updated Mon, 03 Aug 2026 01:31 PM IST
सार

यूपी के मेरठ जिले से सनसनीखेज खबर सामने आई है। यहां एक महिला ने अपने छह माह के बेटे को प्रेमी के साथ मिलकर मार डाला। पुलिस ने आरोपी मां और उसके प्रेमी को जेल भेज दिया है। आरोपी महिला रातभर जेल में करवटें बदलती रही। वो प्रेमी संग रहने की जिद पर अड़ गई।

विज्ञापन
Shabana tossed and turned in jail all night adamant on her resolve to stay with her lover
meerut murder - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

मेरठ में छह माह के मासूम बेटे समीर की हत्या में गिरफ्तार सहारनपुर के दौलतपुर छन्नो गांव की शबाना रात भर जेल में करवटें बदलती रही। रात भर उसको नींद नहीं आई। वह अपने प्रेमी विशाल के साथ जेल में रहने की जिद पुलिसकर्मियों से करती रही लेकिन जेल प्रशासन ने ऐसा कोई नियम नहीं होने का हवाला देते हुए साथ रखने से इन्कार कर दिया। 
विज्ञापन


दूसरी ओर नौचंदी पुलिस का कहना है कि जल्द ही इस मामले में चार्जशीट दाखिल की जाएगी। गंगोह थाने में 12 जुलाई को तहरीर देकर इमरान ने बताया था कि बेटे समीर को दवाई लेने के लिए शबाना गंगोह गई थी। जिसके बाद वह घर वापस नहीं लौटी। 
विज्ञापन


पत्नी और बेटे को तलाश करती रही लेकिन नहीं मिले। जिसके बाद 263 जुलाई को उसकी पत्नी हापुड़ जिले के मुदाफरा गांव में विशाल के घर पर मिली। लेकिन बेटे समीर का पता नहीं लगा। पुलिस की जांच में सामने आया कि छह माह के समीर को सोहराब गेट बस अड्डे के बाद नाले में फेंक दिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

नौचंदी पुलिस ने प्रेमी और उसकी प्रेमिका को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वरिष्ठ जेल अधीक्षक डॉ. वीरेश राज शर्मा ने बताया कि जेल में आने के बाद रात भर नींद शबाना को नहीं आई। उसने प्रेमी के साथ बैरक में रहने की बात कही। 

जिसको साफ मना कर दिया गया। ऐसा कोई नियम नहीं है कि उसको साथ रखा जाए। पुलिस अधीक्षक सिटी विनायक गोपाल भोसले ने बताया कि इस मामले में सभी साक्ष्य नौचंदी पुलिस के पास सुरक्षित है। जल्द ही आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की जाएगी।

यह था मामला
मेरठ के नौचंदी थाना इलाके की पंचशील कॉलोनी के खुले नाले में 13 जुलाई को मिले छह माह के बच्चे के शव के मामले में शुक्रवार को चौंकाने वाला खुलासा हुआ। बच्चे के शव की पहचान सहारनपुर के दौलतपुर छन्नों गांव की शबाना के पुत्र समीर के रूप में हुई।

पुलिस की जांच में पता चला कि इंस्टाग्राम पर दोस्ती और प्यार के बाद हापुड़ निवासी प्रेमी विशाल ने समीर को नाले में फेंककर मार डाला था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में डूबने से मौत होने की पुष्टि हुई है। मेरठ पुलिस ने आरोपी विशाल को देर रात हापुड़ से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपी को मेरठ लाकर पूछताछ करेगी।

गंगोह थाने में इमरान की ओर से दी गई तहरीर के मुताबिक 12 जुलाई को उसकी पत्नी शबाना बेटे समीर को लेकर गंगोह दवाई लेने गई थी। इसके बाद वह घर नहीं लौटी। वह पत्नी और बेटे की तलाश करता रहा। पुलिस ने इस पर गुमशुदगी दर्ज की थी। 

 26 जुलाई को उसकी पत्नी हापुड़ जिले के मुदाफरा गांव में विशाल के घर मिली, लेकिन बेटे समीर का कहीं पता नहीं चला। वह पत्नी को घर लेकर आ गया और उससे बच्चे के बारे में पूछने लगा। शबाना ने बताया कि कुछ माह पहले इंस्टाग्राम पर उसकी बातचीत विशाल से हुई थी। तभी दोनों में प्रेम हो गया।

 

घटना के दिन प्रेमी ने ही उसे मेरठ के सोहराब गेट बस स्टैंड पर मिलने के लिए बुलाया था। रात करीब 11:30 बजे प्रेमी विशाल उसे वहां पर मिला। महिला ने बताया कि उसके प्रेमी ने कहा कि वह बच्चे को अपने घर नहीं ले जा सकता। इसे स्टैंड के पास में ही अपने एक दोस्त को दे आएगा। शबाना उससे सहमत हो गई।

पांच मिनट बाद आया प्रेमी, बोला दोस्त को देकर आ गया बच्चा
शबाना ने अपने पति इमरान को बताया कि प्रेमी उससे बच्चा लेकर चला गया था। करीब पांच मिनट बाद वह वापस लौटा और बताया कि उसने बच्चा अपने एक दोस्त को दे दिया है। इसके बाद वह शबाना को अपने घर हापुड़ ले गया।

आरोपी बोला- सोते हुए मासूम को रखा था नाले किनारे
बच्चे को जिंदा नाले में फेंकने के बारे में पूछने पर विशाल ने बताया कि उसने समीर को सोते हुए नाले के किनारे रख दिया था। उसे नहीं पता कि वह नाले में कैसे गिर गया।

 

बोली शबाना-बेटे को नहीं चाहती तो साथ क्यों लाती?
नौचंदी थाने में पुलिस हिरासत में शबाना से पूछा गया कि उसे अपने किए पर पछतावा है या नहीं। तब उसने गर्दन हिलाकर जवाब दिया कि हां। उससे जब पूछा गया कि कि बेटे पर तरस नहीं आया, तो उसने जवाब दिया कि वह बेटे को नहीं चाहती तो उसे अपने साथ नहीं लाती।

 

फोटो देखकर की थी पहचान
सहारनपुर पुलिस बीती 26 जुलाई को मां-बेटे को तलाश में मुदाफरा गांव पहुंच गई। यहां से पुलिस शबाना को अपने साथ ले आई। 29 जुलाई को शबाना के बताने पर ही गंगोह पुलिस बच्चे की शिनाख्त के लिए नौचंदी थाने पहुंची थी। 30 जुलाई को इमरान व अन्य परिजनों ने भी नौचंदी थाने पहुंचकर फोटो के आधार पर बच्चे की पहचान की थी।
 

बेटी से मिलने मेरठ नहीं आए शबाना के परिजन
शबाना के पति इमरान ने बताया कि उसकी पत्नी के इंस्टाग्राम चलाने के बारे में उसे जानकारी नहीं थी। शबाना विशाल से बात करती है, इसकी भी उसे जानकारी नहीं थी। शबाना को जब वह पुलिस की मदद से विशाल के घर से लाया तब भी उसने बच्चे की हत्या की बात छिपाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed