सेंट्रल मार्केट विवाद: एक माह से धरना जारी, हनुमान चालीसा के साथ महिलाओं ने की समाधान की मांग
मेरठ के शास्त्री नगर सेक्टर-3 में सेटबैक विवाद को लेकर महिलाओं का धरना एक माह पूरा होने पर भी जारी रहा। महिलाओं ने हनुमान चालीसा का पाठ कर जल्द समाधान की मांग उठाई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ के शास्त्री नगर सेक्टर-3 में सेटबैक विवाद को लेकर महिलाओं का धरना सोमवार को एक माह पूरा होने के बाद भी जारी रहा। धरना स्थल पर बड़ी संख्या में महिलाएं एकत्र हुईं और अपनी मांगों के समर्थन में शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया। महिलाओं का कहना है कि पिछले एक महीने से वे लगातार अपनी बात प्रशासन तक पहुंचाने का प्रयास कर रही हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस समाधान सामने नहीं आया है।
यह भी पढ़ें: Blinkit Worker's Strike: मेरठ में अचानक थमी घर-घर पहुंचने वाली डिलीवरी, मांगों को लेकर हड़ताल पर उतरे कर्मचारी
धरना स्थल पर महिलाओं ने सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ किया। उन्होंने अपने आवासों की सुरक्षा और समस्या के शीघ्र समाधान के लिए प्रार्थना की। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि वे लोकतांत्रिक और शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांगों को उठा रही हैं तथा प्रशासन से सकारात्मक निर्णय की उम्मीद कर रही हैं।
यह भी पढ़ें: UP: गर्दन काटकर हत्या, फिर नमक डालकर गड्ढे में दबाया धड़, सिर नहर में फेंकने की बात कबूली, ऐसे खुला राज
भीषण गर्मी में भी डटी रहीं महिलाएं
महिलाओं ने कहा कि भीषण गर्मी के बावजूद उनका आंदोलन लगातार जारी है। उनका कहना है कि जब तक उनकी समस्याओं का समाधान नहीं होता, तब तक वे धरना जारी रखेंगी। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन से जल्द निर्णय लेने और उनके आवासों को सुरक्षित रखने की मांग दोहराई।
समाधान की मांग हुई तेज
धरने में शामिल महिलाओं ने कहा कि लंबे समय से चल रहे इस विवाद का शीघ्र निस्तारण किया जाना चाहिए, ताकि क्षेत्र के लोगों को राहत मिल सके। धरने में पूनम गुप्ता, उषा, वीना भार्गव, गीता, मिथलेश, अलका, प्रीति, सविता सहित अन्य महिलाएं मौजूद रहीं।