फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रोंगटे खड़े कर देगी ये वारदात: बेटे की जिंदगी के लिए गिड़गिड़ाती रहीं शिखा, नहीं पसीजा दरिंदों का दिल,तस्वीरें

Fri, 02 Sep 2022 07:54 AM IST
मेरठ ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Fri, 02 Sep 2022 07:54 AM IST
विज्ञापन
Shikha kept pleading for her son's life, not the heart of the poor
डबल मर्डर केस। - फोटो : amar ujala

मेरठ के हस्तिनापुर में बैंक मैनेजर संदीप कुमार की गर्भवती पत्नी और मासूम बेटे की हत्या दरकते रिश्तों और दरिंदगी की इंतहा की खौफनाक कहानी है। पुलिस लाइन में हत्यारोपी हरीश मावी ने वारदात का पूरा घटनाक्रम बताया तो रोंगटे खड़े हो गए।



हरीश ने बताया कि रवि ने शिखा की गोद से रूकांश को छीना और बाथरूम में ले गया। शिखा बेटे को छोड़ने की गुहार लगाती रही। उसने तिजोरी की चाभी देते हुए कहा कि सारे जेवरात और रुपये ले जाओ पर हमें मत मारो। रवि और हरीश के सिर पर खून सवार था। पहले रवि ने बाथरूम में बच्चे को मार डाला फिर दोनों ने शिखा के दुपट्टे से ही उसका गला घोंट दिया।

Shikha kept pleading for her son's life, not the heart of the poor
मेरठ में डबल मर्डर - फोटो : amar ujala

संदीप का बहनोई हरीश और उसका रिश्तेदार रवि जाटव आया तो शिखा ने स्कूल आए बेटे के कपड़े बदलने के बाद चाय बनाने की बात कही। तभी दोनों हत्यारोपी कमरे में पहुंच गए। शिखा घबरा गईं। इससे पहले वह कुछ समझतीं कि रवि ने उनकी गोद से रूकांश को छीन लिया। रवि बच्चे को बाथरूम में लेकर चला गया।

Shikha kept pleading for her son's life, not the heart of the poor
हस्तिनापुर में डबल मर्डर। - फोटो : amar ujala

शिखा ने शोर मचाया और हरीश से बोलीं, तुम्हें क्या चाहिए। शिखा ने तिजोरी की चाभी देकर कहा कि मेरे बेटे को छोड़ दो, चाहे सारा सामान ले जाओ। मैं किसी को नहीं बताऊंगी। वह गिड़गिड़ा रही थी, तभी पांच मिनट बाद रवि बाथरूम से अकेला वापस आया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Shikha kept pleading for her son's life, not the heart of the poor
हस्तिनापुर मर्डर केस। - फोटो : amar ujala

बेटा नहीं दिखा तो वह और घबरा गई। चिल्लाई, रूकांश कहां है। तुमने उसके साथ क्या किया है। हरीश ने कहा कि वह बाथरूम में है, घबराने की जरूरत नहीं है। शिखा की बेचैनी बढ़ती जा रही थी। अचानक रवि और हरीश ने शिखा को पकड़ा और गले में पड़े दुपट्टे से उसका गला घोंट दिया।

विज्ञापन
Shikha kept pleading for her son's life, not the heart of the poor
हस्तिनापुर में डबल मर्डर। - फोटो : amar ujala

पुलिस के सामने परिजनों को बताया घटनाक्रम
पुलिस ने हरीश को शिखा के परिजनों से मिलवाया। परिजनों ने हरीश से पूछा कि तुमने ऐसा क्यों किया। वह चुप रहा और परिवार के लोग बार-बार उससे सवाल पूछते रहे। पुलिस ने हरीश को धमकाते कहा कि बताओ घटना वाले दिन क्या हुआ था। इसके बाद हरीश ने पूरा घटनाक्रम बताया तो परिवार के लोग चिल्ला उठे और कहा इस दरिंदे को फांसी होनी चाहिए। उसके बाद पुलिस हरीश को लेकर वहां से चली गई।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed