सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Sometimes bright sunshine, sometimes clouds, humidity persists

Meerut News: कभी तेज धूप, कभी छाए बादल, उमस बरकरार

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 01 Apr 2026 02:42 AM IST
विज्ञापन
Sometimes bright sunshine, sometimes clouds, humidity persists
देर रात हुई बारिश के बीच गंतव्य की ओर जाते वाहन। संवाद
विज्ञापन
मंगलवार को सुबह से ही मौसम का मिजाज लगातार बदलता रहा। कभी तेज धूप तो कभी आसमान में बादल छाने से लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली लेकिन उसम बरकरार रही। दिन के तापमान में तीन डिग्री की गिरावट दर्ज की गई।
Trending Videos



सुबह से दोपहर बारह बजे तक तेज धूप निकली। इसके बाद अचानक मौसम ने करवट ली और बादलों की आवाजाही तेज हो गई। देर शाम तेज हवा चली और आसमान पर बादल छाए रहे। बुधवार को बारिश की संभावना बनी हुई है। कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुआ है। इसके कारण तेज आंधी और हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई जा रही है। हवा की रफ्तार बढ़ने के साथ धूल भरी आंधी भी चल सकती है, जिससे जनजीवन प्रभावित होने के आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




तापमान और वायु गुणवत्ता

चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय की मौसम वेधशाला पर दिन का अधिकतम तापमान 33.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान 19.5 डिग्री सेल्सियस रहा। शहर का एयर क्वालिटी इंडेक्स 131 दर्ज किया गया। गंगानगर में यह 137, जयभीम नगर में 128, पल्लवपुरम में 129, बेगमपुल में 123 और दिल्ली रोड पर 127 रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed