सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Statue of Maharaja Surajmal unveiled in Sakauti, Jat Sansad launches nationwide campaign

अंतर्राष्ट्रीय जाट संसद: सकौती में आज महाराजा सूरजमल की प्रतिमा का अनावरण, जाट शब्द हटाने पर विवाद शुरू

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 29 Mar 2026 01:10 PM IST
विज्ञापन
सार

मेरठ के दौराला क्षेत्र के सकौती में महाराजा सूरजमल की प्रतिमा का अनावरण किया जाएगा। जाट संसद ने देशभर के जाट बहुल गांवों में महापुरुषों की प्रतिमाएं स्थापित करने का अभियान शुरू करने की घोषणा की।

Statue of Maharaja Surajmal unveiled in Sakauti, Jat Sansad launches nationwide campaign
जाट संसद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

मेरठ जिले के दौराला क्षेत्र के सकौती स्थित हितकारी इंटर कॉलेज में रविवार को महाराजा सूरजमल की प्रतिमा का अनावरण किया जाएगा। इस अवसर पर जाट संसद की ओर से देशभर में समाज के महापुरुषों की प्रतिमाएं स्थापित करने के अभियान की शुरुआत की गई है। कार्यक्रम में समाज के लोग, जनप्रतिनिधि और विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी बड़ी संख्या में मौजूद हैं।

Trending Videos


जाट संसद के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनु चौधरी ने कार्यक्रम के दौरान कहा कि आने वाले एक से दो वर्षों में देश के सभी जाट बहुल गांवों में समाज के महापुरुषों की प्रतिमाएं स्थापित करने का लक्ष्य रखा गया है। उनका कहना है कि इससे समाज को अपने इतिहास और गौरव से जोड़ने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: BSF जवान की हत्या: भाई की पत्नी बोली-रात को धमाका हुआ, बाहर देखा तो कुछ न था, 12 घंटे चारपाई पर पड़ा रहा शव

प्रतिमाएं स्थापित करने का अभियान शुरू
मनु चौधरी ने बताया कि जाट संसद की ओर से यह राष्ट्रव्यापी अभियान समाज के महापुरुषों के योगदान को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के उद्देश्य से शुरू किया गया है। इसके तहत देश के विभिन्न राज्यों में चरणबद्ध तरीके से प्रतिमाएं स्थापित की जाएंगी और समाज के लोगों को इतिहास के प्रति जागरूक किया जाएगा।

कार्यक्रम को लेकर विवाद का आरोप
मनु चौधरी ने आरोप लगाया कि शनिवार रात पुलिस ने कार्यक्रम स्थल पर लगे जाट शब्द को हटवा दिया और चालान करने की चेतावनी दी। उन्होंने इस कार्रवाई पर नाराजगी जताते हुए कहा कि समाज अपनी पहचान और सम्मान से कोई समझौता नहीं करेगा।

Statue of Maharaja Surajmal unveiled in Sakauti, Jat Sansad launches nationwide campaign
जाट संसद - फोटो : अमर उजाला
कई जनप्रतिनिधियों के शामिल होने की उम्मीद
कार्यक्रम में कई सांसद, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि और क्षेत्रीय नेता मौजूद हैं। आयोजकों के अनुसार पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के प्रमुख हनुमान बेनीवाल के भी कार्यक्रम में शामिल होने की संभावना है। दोनों नेताओं के कार्यक्रम स्थल की ओर आने की जानकारी दी गई है।

कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने महाराजा सूरजमल के योगदान को याद करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान किया। साथ ही समाज में एकजुटता बढ़ाने और शिक्षा के प्रसार पर विशेष जोर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed