सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The state team will depart for the boxing competition today.

Meerut News: बॉक्सिंग प्रतियोगिता के लिए आज रवाना होगी प्रदेश की टीम

संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Sun, 21 Jun 2026 07:47 PM IST
विज्ञापन
The state team will depart for the boxing competition today.
विज्ञापन
23 जून से 29 तक जालंधर में होगी अंडर 15 सब जूनियर बालक-बालिका बॉक्सिंग प्रतियोगिता

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। 5वीं अंडर 15 सब जूनियर बालक-बालिका नेशनल बॉक्सिंग प्रतियोगिता का आयोजन 23 से 29 जून जालंधर पंजाब में होगा। प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश की टीम भी प्रतिभाग करेगी। उत्तर प्रदेश बॉक्सिंग एसोसिएशन के तकनीकी निदेशक रोबिन ने बताया कि प्रतियोगिता को लेकर एसोसिएशन की ओर से टीम का चयन किया जा चुका है। टीम सोमवार को जालंधर रवाना होगी। सहारनपुर में हुई स्टेट चैंपियनशिप के आधार पर टीम का चयन किया गया। इसमें सबसे अधिक मेरठ मंडल के खिलाड़ी शामिल हैं।
प्रतियोगिता को लेकर पुरुष और महिला वर्ग दोनों टीम का चयन किया जा चुका है। इसमें पुरुष वर्ग में 33 किलोग्राम में दित्यराज, 35 किलोग्राम में अविरल, 37 किलोग्राम में मोहम्मद मुसैब, 40 किलोग्राम में गोपाल, 43 किलोग्राम में धीरज, 46 किलोग्राम में पुनीत, 49 किलोग्राम में अभय, 52 किलोग्राम में दिव्यांशु, 55 किलोग्राम में हिमांशु यादव, 58 किलोग्राम में आदित्य, 61 में अनिक, 64 में अथर्व, 67 में अवि कश्यप, 70 किलोग्राम में यश यादव और 70 प्लस में निशांत को शामिल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें कोच प्रवीण कुमार, आशीष कुमार का चयन किया गया है। वहीं महिला वर्ग के लिए चुनी गई टीम में 33 किलोग्राम में अनामिका, 35 में आराध्या, 37 किलोग्राम में आकांक्षा, 40 किलोग्राम में जीविका, 43 किलोग्राम में उमरा खान, 46 किलोग्राम में संध्या यादव, 49 किलोग्राम में नंदिनी चौहान, 52 किलोग्राम में खुशी तिवारी, 55 में अनन्या, 58 किलोग्राम में माही, 61 किलोग्राम में दिया चौधरी, 64 में समृद्धि, 67 किलोग्राम में समीक्षा और 70 में प्रथा का चयन किया गया। इसमें कोच रुखसार और कनिका को बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed