सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Three arrested for sacrificing animals in the open, two absconding from the spot

Meerut News: खुले में कुर्बानी करने पर तीन हिरासत में, दो मौके से फरार

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 28 May 2026 06:55 PM IST
विज्ञापन
Three arrested for sacrificing animals in the open, two absconding from the spot
विज्ञापन
मवाना। इकराम नगर मोहल्ला मुन्नालाल में खुले में गली में भैंस की कुर्बानी करने के आरोप में पुलिस ने तीन आरोपियों को हिरासत में लिया, जबकि दो मौके से फरार हो गए। पुलिस प्रशासन द्वारा शासन के निर्देशों का हवाला देते हुए कई दिन पहले से मुस्लिम समाज के लोगों से खुले में कुर्बानी नहीं किए जाने की अपील लगातार की जा रही थी। लेकिन पुलिस प्रशासन की चेतावनी को धता बताते हुए इकराम नगर में खुले में भैंस की कुर्बानी की जा रही थी। किसी ने 112 पर सूचना दी। सूचना पर थाना प्रभारी ब्रह्म कुमार त्रिपाठी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। थाना प्रभारी ने बताया कि मौके से उज्जमिल, आदिल व तालिब निवासी मोहल्ला मुन्नालाल को हिरासत में लिया। जबकि दो मौके से फरार हो गए। जिनकी तलाश जारी है। आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed