सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Trolley loaded with straw hits power line; several poles damaged, supply disrupted.

Meerut News: पुआल लदी ट्रॉली बिजली लाइन से टकराई, कई पोल क्षतिग्रस्त, आपूर्ति बाधित

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jun 2026 08:37 PM IST
विज्ञापन
Trolley loaded with straw hits power line; several poles damaged, supply disrupted.
सरधना। तहसील रोड पर अंसार नगर में पुआल से लदी ट्रेक्टर ट्राली की टक्कर से टूटे खंभे व विद्युत ल
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी

सरधना। तहसील मार्ग स्थित अंसारनगर क्षेत्र में रविवार सुबह पुआल से लदी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली बिजली लाइन से टकरा गई। हादसे में कई बिजली पोल और तार क्षतिग्रस्त हो गए, जिससे क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति घंटों बाधित रही। भीषण गर्मी के बीच लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सुबह के समय पुआल से ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रॉली तहसील मार्ग से गुजर रही थी। ऊंचाई अधिक होने के कारण पुआल बिजली के तारों में उलझ गई, जिससे एक के बाद एक कई बिजली पोल क्षतिग्रस्त हो गए। घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई और कुछ समय के लिए आवागमन भी प्रभावित हो गया। सूचना पर पुलिस और विद्युत निगम की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने ट्रैक्टर चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं ऊर्जा निगम के कर्मचारियों ने क्षतिग्रस्त पोल और तारों की मरम्मत का कार्य शुरू किया। कई घंटों की मशक्कत के बाद विद्युत आपूर्ति बहाल की जा सकी। बिजली आपूर्ति ठप होने से अंसारनगर और आसपास के क्षेत्रों के लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। गर्मी के कारण पंखे और कूलर बंद रहे और पेयजल आपूर्ति भी प्रभावित हुई। इससे लोगों में नाराजगी देखने को मिली। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से पुआल और अन्य ओवरलोड वाहनों पर सख्ती से रोक लगाने की मांग की है। उनका कहना है कि ऐसे वाहन अक्सर हादसों का कारण बनते हैं। लोगों ने दोषी चालक के खिलाफ कार्रवाई करने और भविष्य में ऐसी घटनाओं की रोकथाम के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed