सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Two friends riding a bike died after being hit by an unknown car.

Meerut News: अज्ञात कार की टक्कर से बाइक सवार दो दोस्तों की मौत

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 27 Mar 2026 12:05 AM IST
विज्ञापन
Two friends riding a bike died after being hit by an unknown car.
विज्ञापन
- एनएच-58 पर सकौती के पास हुआ हादसा, चालक कार लेकर भाग निकला
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
दौराला (मेरठ)। एनएच-58 पर सकौती गांव स्थित नगली गेट के पास बृहस्पतिवार को सड़क हादसे में दो दोस्तों की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों युवक हापुड़ जिले की छज्जूपुर तहसील के रहने वाले थे। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और कुछ देर के लिए जाम की स्थिति बन गई।
पुलिस के मुताबिक मोहित शर्मा अपने दोस्त अरुण गुप्ता के साथ बाइक से हरिद्वार की ओर जा रहे थे। वह सकौती में नगली गेट के पास पहुंचे तो पीछे से तेज रफ्तार अज्ञात कार ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद दोनों युवक सड़क पर दूर जाकर गिरे। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों की पहचान कर परिजनों को सूचित किया। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, दुर्घटना के कारण हाईवे पर जाम लग गया था, जिसे पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद खुलवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ दौराला प्रकाश चंद्र अग्रवाल ने बताया कि अज्ञात वाहन की तलाश के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। जल्द ही आरोपी वाहन चालक की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद मृतकों के परिजन दौराला के लिए रवाना हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed