सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Udaybhanu's counselling period extended, unable to tell date of daughter's death

Meerut News: उदयभानु की काउसलिंग अवधि बढ़ी, नहीं बता पा रहा बेटी की मौत की तिथि

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 29 Apr 2026 10:53 PM IST
विज्ञापन
Udaybhanu's counselling period extended, unable to tell date of daughter's death
विज्ञापन
बेटी की मौत के बाद कई दिन तक शव के साथ रहने का मामला
Trending Videos


15 दिन की काउंसलिंग के बाद चिकित्सक पुलिस को देंगे रिपोर्ट

माई सिटी रिपोर्टर

मेरठ। तेली मोहल्ला प्रियंका विश्वास (33) के शव के साथ रहने वाले पिता उदयभानु विश्वास (76) की मेडिकल कॉलेज में काउंसलिंग की अवधि बढ़ाकर 15 दिन कर दी गई है। अब तक की काउंसलिंग में उदयभानु में चिकित्सकों में कोई असामान्य गतिविधि नहीं दिखी है लेकिन वह अब तक बेटी की मौत की तिथि नहीं बता पाया है।
सदर बाजार थाना क्षेत्र के तेली मोहल्ला निवासी माध्यमिक शिक्षा परिषद से सेवानिवृत्त लिपिक उदयभानु विश्वास के घर से 10 अप्रैल की रात उनकी बेटी का कंकाल में तब्दील शव बरामद किया गया था। उदयभानु ने बताया था कि उनकी बेटी प्रियंका पीलिया (जॉन्डिस) से पीड़ित थी। उसने बेटी को झाड़-फूंक करने वाले शकील को कई बार दिखाया था। पुलिस की जांच में पता चला है कि 26 नवंबर के आसपास प्रियंका की मौत हुई थी। शव पर परफ्यूम छिड़ककर पांच दिन उदयभानु शव के साथ रहे और फिर हरिद्वार चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उदयभानु के मोबाइल से मिले चिकित्सकों के पर्चे के आधार पर पुलिस उदयभानु को मानसिक बीमार होने की आशंका जता रही थी। इसके चलते उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई। उदयभानु को 17 अप्रैल को 10 दिन के लिए मनोरोग विभाग में भर्ती कराया गया था। इसके बाद से उनकी मेडिकल कॉलेज में काउंसलिंग चल रही है। चिकित्सकों की टीम उनकी हर गतिविधि की निगरानी कर रही है। इसके अलावा उनसे सवाल जवाब भी किए जा रहे हैं। अब तक की चिकित्सकों की टीम को उनकी गतिविधियां सामान्य लग रही हैं। वह अधिकांश सवालों के जवाब भी सही दे रहे हैं। शव प्रियंका का ही था। इसकी पुष्टि के लिए पुलिस ने प्रियंका के जबड़े से दांत और उदयभानु के रक्त का नमूना डीएनए टेस्ट के लिए फोरेंसिक लैब भेजा है। इसकी रिपोर्ट अभी नहीं आई है।

सीओ कैंट एएसपी नवीना शुक्ला का कहना है कि मनोरोग विभाग की 15 दिन की काउंसलिंग पूरी होने के बाद आएगी। रिपोर्ट आने के बाद ही तय होगा कि इस मामले में प्राथमिकी दर्ज की जाएगी या नहीं।
--------------
उदयभानु का मानसिक परीक्षण करने के बाद व्यवहार और रहन-सहन की निगरानी की जा रही है। वह सभी सवालों के सटीक जवाब दे रहे हैं लेकिन बेटी की मौत कभी नवंबर तो कभी दिसंबर में बता रहे हैं। संभव है कि बेटी की मौत और अंतिम संस्कार न कर पाने के कारण वह डर गए हैं। पूरी स्थिति का पता लगाने के लिए काउंसलिंग की अवधि बढ़ाई गई है।


डॉ. तरुण पाल, प्रभारी मनोरोग विभाग, एलएलआरएम मेडिकल कॉलेज
-------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed