फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP Election 2022 : Omprakash Rajbhar targets on BJP, campaigns for Shahid Manzoor in Meerut

UP Election 2022 : राजभर बोले- 200 का राशन देकर भाजपा वसूल रही 800 रुपये, पढ़िए भाषण की खास बातें

Wed, 09 Feb 2022 02:03 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Wed, 09 Feb 2022 02:03 AM IST
सार

मेरठ में बुधवार को सपा नेता ओमप्रकाश राजभर ने प्रत्याशी शाहिद मंजूर के लिए प्रचार किआ और लोगों से वोट देने की अपील की। 

विज्ञापन
UP Election 2022 : Omprakash Rajbhar targets on BJP, campaigns for Shahid Manzoor in Meerut
वन विभाग के गेस्ट हाउस में ओमप्रकाश राजभर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ में किठौर विधानसभा क्षेत्र से सपा-रालोद गठबंधन प्रत्याशी शाहिद मंजूर के लिए मंगलवार को लालपुर गांव में जनसभा करते हुए सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर भाजपा पर हमलावर रहे। राजभर ने कहा कि 200 का राशन देकर भाजपा अन्य जरिए से 800 रुपए गरीब लोगों से वसूल कर रही है। उन्होंने कहा कि इस बार प्रदेश की जनता भाजपा को सत्ता से बाहर कर देगी।

विज्ञापन


ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि गुजरात से आए दो लोगों ने भाजपा पर कब्जा कर लिया। उन्होंने कहा कि एक तरफ मोदी कहते हैं कि वह देश नहीं बिकने देंगे, वहीं दूसरी ओर उन्होंने रेलवे बेच दिया, बैंक बेच दिया, एलआईसी बेच दिया। पंद्रह लाख के वादे कर खाते खुलवाए और गृहमंत्री ने इसे चुनावी जुमला बता दिया। देश में तमाम बड़े पदों पर गुजरात के लोग बैठा दिए। मिर्जापुर में मिड-डे-मील पर सवाल पूछने वाले को जेल भेज दिया। 18 महीने के कार्यकाल में भाजपा के झूठ देखकर ही पार्टी सरकार से इस्तीफा दिया। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: यूपी चुनाव 2022: उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, असदुद्दीन ओवैसी और अनुराग ठाकुर समेत आज मेरठ में प्रचार करेंगे दिग्गज नेता

राजभर ने कहा कि हलधरपुर के मैदान में सपा गठबंधन की भीड़ देखकर भाजपा में भूचाल आ गया। इन लोगों ने ही सम्राट मिहिर भोज की प्रतिमा से गुर्जर शब्द हटवाया। उन्होंने कहा कि गठबंधन की सरकार बनी तो पुरानी पेंशन योजना बहाल होगी। 300 यूनिट बिजली फ्री मिलेगी पुलिसकर्मियों को प्रतिमाह ढाई सौ रुपए मोबाइल रिचार्ज मिलेगा व अन्य भत्ते भी मिलेंगे। 

यह भी पढ़ें: अमर उजाला एक्सक्लूसिव : मानदेय रुका तो यूपी के इस जिले में ऑपरेटर ने रोक दिया पूरे गांव का पानी, 15 दिन से बूंद-बूंद को तरस रहे ग्रामीण

प्रत्याशी शाहिद मंजूर ने सपा सरकार में कराए काम गिनाते हुए कहा कि भाजपा नेताओं ने पहले 24 घंटे सेवा करने का वादा किया और जीतने के बाद सब के लिए दरवाजा बंद कर दिया। कार्यक्रम के आयोजक व संचालक ओमपाल गुर्जर ने कहा कि भाजपा के लोग झूठी अफवाह  फैला रहे हैं। अध्यक्षता रालोद किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रहलाद सिंह त्यागी ने की। योगेश त्यागी, मुकुल त्यागी, अनुराग त्यागी, बॉबी गुर्जर, अंकित गुर्जर, रमेश चेयरमैन, कमल गुर्जर, राहुल गुर्जर, कुलदीप चौधरी, अमित चपराना,  जसवीर गुर्जर, सुमित भड़ाना, सोनू नंबरदार व विनीत पायला सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed