{"_id":"69d3d57e2d629b20c5049860","slug":"up-husband-admitted-to-de-addiction-center-in-meerut-after-killing-a-teacher-in-rampur-dead-body-found-naked-2026-04-06","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: रामपुर में शिक्षिका की हत्या करके मेरठ के नशा मुक्ति केंद्र में छिप गया पति, कमरे में इस हाल में मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: रामपुर में शिक्षिका की हत्या करके मेरठ के नशा मुक्ति केंद्र में छिप गया पति, कमरे में इस हाल में मिला शव
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: Mohd Mustakim
Updated Mon, 06 Apr 2026 09:21 PM IST
विज्ञापन
सार
Meerut News: मुजफ्फरनगर की एकता की शादी मेरठ के राहुल के साथ हुई थी। एकता टीचर थीं और उनकी तैनाती रामपुर में थी। दोनों अपने बच्चे के साथ वहां किराए के मकान में रहते थे। उसी मकान में राहुल ने गला घोंटकर एकता की हत्या कर दी।
एकता की फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
यूपी के रामपुर में परिषदीय स्कूल में तैनात शिक्षिका की गला घोंटकर हत्या कर दी गई। उनका शव कमरे में निर्वस्त्र हालत में पड़ा मिला। पुलिस ने आरोपी पति को मेरठ के नशा मुक्ति केंद्र से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि हत्या के बाद आरोपी पति नशा मुक्ति केंद्र में जाकर छिप गया था। उसने हत्या करना कबूल लिया है।
Trending Videos
रामपुर में मकान के बाहर तैनात पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
हत्या की यह वारदात सिविल लाइंस की शिव विहार कॉलोनी की है। मेरठ जिले के मवाना तहसील के ग्राम खटीना निवासी राहुल की शादी मुजफ्फरनगर के खतौली थाना क्षेत्र के भैंसी गांव निवासी एकता उर्फ पूजा से हुई थी। वह रामपुर के चमरौवा ब्लॉक के ठाकुरद्वारा स्थित परिषदीय स्कूल में शिक्षिका के पद पर तैनात थीं। करीब दो साल पहले वह अपने पति व बच्चे के साथ रामपुर की शिव विहार कॉलोनी में सुभाष कुमार के मकान में किराये पर रहती थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
कॉलोनी के लोगों के अनुसार सोमवार की सुबह दूध वाला आया और उसने कई आवाजें दीं लेकिन अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं हुई। दूध वाले ने मकान मालिक को मामले की जानकारी दी। मकान मालिक ने कुछ लोगों के साथ आकर खिड़की से झांककर देखा तो एकता का शव निर्वस्त्र हालत में पड़ा था। उसने शोर मचाकर पड़ोसियों को सूचना दी।
कुछ देर में ही मौके पर भीड़ जुट गई। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। किसी तरह से अंदर जाकर पुलिस ने शव को ढंका और स्थानीय लोगों से पूछताछ की लेकिन कोई खास जानकारी नहीं मिल सकी। इसके बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस की सूचना पर एकता के ससुराली व मायके वाले भी आ गए।
अपर पुलिस अधीक्षक अनुराग सिंह ने बताया कि आरोपी पति को मेरठ के नशा मुक्ति केंद्र से गिरफ्तार कर लिया है। हत्या की वजह पता की जा रही है। उनके अनुसार पूछताछ में राहुल ने गला घोंटकर हत्या की बात स्वीकार की है। बताया कि अभी मामले की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद घटना का सही समय पता चल सकेगा।
नशे का आदी है राहुल, तीन बार जा चुका नशा मुक्ति केंद्र
मेरठ में राहुल के पिता नारायण सिंह का कहना है कि वह पांच दिनों पहले रामपुर गए थे। समय-समय पर वह सामान देने के लिए यहां पर जाते रहते हैं। राहुल नशे का आदी है। उसे पहले भी दो बार नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती किया जा चुका है। रविवार शाम को भी राहुल अपने पांच साल के बेटे आदि को लेकर मेरठ आया था और अपने छोटे भाई को सूचना दी थी। छोटा भाई जब राहुल से मिला तो वह नशे में था। इसके बाद उसने बेटे को छोटे भाई के सुपुर्द कर दिया और खुद छिपने की नीयत से मेरठ के एक नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती हो गया। राहुल के पिता ने बताया कि उनकी बहू सीधी-सादी थी।
ये भी देखें...
UP: 'आतंकी नहीं हूं, गर्दन नहीं झुकाऊंगा', आतंकी कनेक्शन में घिरे आकिब ने धमकी भरे लहजे में जारी किया वीडियो