फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मेरठ में चेकिंग अभियान: 103 वाहनों के कटे चालान, कार्रवाई से देहात क्षेत्रों में मचा हड़कंप, देखें तस्वीरें

Fri, 24 Feb 2023 10:57 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Fri, 24 Feb 2023 10:57 AM IST
सार

मेरठ में चेकिंग अभियान : पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 103 वाहनों के चालान काटे। वहीं पुलिस की कार्रवाई से देहात क्षेत्रों में दिनभर हड़कंप मचा रहा।

विज्ञापन
Vehicle checking campaign in the countryside, challan of 103
मेरठ पुलिस - फोटो : अमर उजाला

मेरठ जनपद में एसएसपी रोहित सिंह सजवाण के आदेश पर देहात क्षेत्र में सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस ने वाहनों से काली फिल्म और जाति सूचक शब्द हटवाए। करीब 103 वाहनों के चालान काटे और कई को चेतावनी देकर छोड़ा। हेलमेट और सीट बेल्ट का प्रयोग नहीं करने वालों पर कार्रवाई की।



सरधना में देवी मंदिर तिराहा, सलावा चौकी मुल्हेड़ा चौकी पर यह अभियान चलाया गया। थाना प्रभारी निरीक्षक रमाकांत पचौरी ने मुख्य मार्गों व चौराहों पर वाहनों को रोककर चेक किया। संदिग्ध वाहनों को खुलवाकर तलाशी कराई।

Vehicle checking campaign in the countryside, challan of 103
मेरठ पुलिस - फोटो : अमर उजाला

इस दौरान 25 वाहनों का चालान किया गया। इनमें बगैर हेलमेट, सीटबेल्ट, गलत नंबर प्लेट, तीन सवारी, बिना लाइसेंस, गलत दिशा से वाहन चलाने, मोबाइल से बात करते हुए वाहन चालने और यातायात नियमों की अवहेलना करने वाले वाहनों का ई-चालान किया।

Vehicle checking campaign in the countryside, challan of 103
मेरठ पुलिस - फोटो : अमर उजाला

वहीं रोहटा में थाना प्रभारी रविंद्र कुमार सिंह ने बताया कि पूठ गंग नहर का पुल, रासना कॉलेज, कैथवाड़ी तिराहा, कल्याणपुर चौपला, पुरा महादेव चौक पर चेकिंग अभियान चलाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Vehicle checking campaign in the countryside, challan of 103
मेरठ पुलिस - फोटो : अमर उजाला

मवाना में 17 वाहनों के चालान किए गए। क्षेत्राधिकारी आशीष शर्मा व थाना प्रभारी अजय कुमार ने पुलिस के साथ बस स्टैंड पुलिस चौकी पर वाहनों की चेकिंग की। दो बाइकों पर जातिगत नाम लिखे थे। उनका चालान किया। दुपहिया वाहनों पर तीन सवारी बैठे मिलने पर 13 बाइकों का चालान किया। काली फिल्म चढ़ी दो कारों का चालान किया गया। हस्तिनापुर में थाना पुलिस ने उधम सिंह चौक, सैफपुर मार्ग, गणेशपुर तिराहा आदि जगह जांच की। यहां चार वाहनों का चालान हुआ।

विज्ञापन
Vehicle checking campaign in the countryside, challan of 103
मेरठ पुलिस - फोटो : अमर उजाला

किठौर थाना पुलिस ने दोपहिया और चार पहिया वाहनों की जांच कर करीब 30 वाहनों के चालान किए। पुलिस ने हापुड़ तिराहा, मवाना तिराहे पर जांच की। इस दौरान भारी पुलिस बल तैनात रहा। बहसूमा में पुलिस ने सघन चेकिंग अभियान के दौरान सात वाहनों का चालान किया।

यह भी पढ़ें: Meerut News: घर में चल रही थी बरात के स्वागत की तैयारी, रात को दूल्हे ने कर दी ऐसी डिमांड, टूटा रिश्ता

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed