सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   White Dot Shastri Nagar won the match, today will be the final against Cantt Commandos

Meerut News: व्हाइट डॉट शास्त्रीनगर ने जीता मैच, कैंट कमांडोज से आज होगा फाइनल

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 01 Apr 2026 02:36 AM IST
विज्ञापन
White Dot Shastri Nagar won the match, today will be the final against Cantt Commandos
मेरठ लीग के मैच में जीत के बाद जश्न मनाते ​खिलाड़ी। स्रोत : आयोजक - फोटो : meerut
विज्ञापन
मेरठ। मेरठ टी-20 लीग में मंगलवार शाम बीबीसी एलीट गंगानगर और व्हाइट डॉट शास्त्रीनगर के बीच दूसरा क्वालिफायर मैच खेला गया। इसमें व्हाइट डॉट शास्त्रीनगर ने जीत प्राप्त कर फाइनल में जगह बनाई। बुधवार को व्हाइट डॉट शास्त्रीनगर और कैंट कमांडोज के बीच फाइनल मुकाबला खेला जाएगा।
Trending Videos

जिला मेरठ क्रिकेट संघ और आईआईएमटी की ओर से आयोजित लीग के मैच में टॉस जीतकर बीबीसी एलीट ने पहले क्षेत्ररक्षण किया। व्हाइट डॉट शास्त्रीनगर के सलामी बल्लेबाज अभय चौहान ने तेज शुरूआत की। उन्होंने 33 रन बनाए जबकि दूसरे बल्लेबाज हर्ष त्यागी सात रन पर ही आउट हो गए। निर्देश ने 39 और चैतन्य ने 24 रन का योगदान दिया। व्हाइट डॉट शास्त्रीनगर ने आठ विकेट पर 166 रन बनाए। बीबीसी एलीट गंगानगर के गेंदबाज अर्जुन त्यागी ने दो, राघव चोपड़ा ने दो, हर्षवर्धन, सुनील कुमार और जयवर्धन ने एक-एक विकेट लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

लक्ष्य हासिल करने के लिए बीबीसी एलीट गंगानगर के बल्लेबाज ईशु शर्मा और लक्ष्य ने पारी की शुरुआत की। वे ज्यादा देर नहीं टिक सके। 10 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर स्कोर 64 रन हो गया था। बीबीसी एलीट को 60 गेंद पर 103 रन चाहिए थे मगर 11वें ओवर में राघव चोपड़ा अर्श प्रताप सिंह का शिकार बने और निर्देश बैसोया को कैच दे बैठे। अंतिम 12 गेंद पर 38 रन का मुश्किल लक्ष्य सामने था। उज्जवल एक छोर संभाले थे। उज्जवल ने 26 गेंद पर 34 रन बनाए। अंत में बीबीसी एलीट गंगानगर 9 विकेट खोकर 150 रन ही बना पाई। इस तरह व्हाइट डॉट शास्त्रीनगर ने 16 रन से मैच जीत लिया। व्हाइट डॉट शास्त्रीनगर के गेंदबाज निर्देश बैयोया ने तीन विकेट, अर्श प्रताप सिंह, निशांत जिंदल और विकास सिंह ने दो-दो विकेट हासिल किए।



इन खिलाड़ियों को मिले पुरस्कार
मैन ऑफ द मैच - निर्देश बैसोया, व्हाइट डॉट शास्त्रीनगर
फाइटर ऑफ द मैच - राघव चोपड़ा, बीबीसी एलीट गंगानगर
मोस्ट इकनोमिकल बॉलर ऑफ द मैच - प्रशांत चौधरी, व्हाइट डॉट शास्त्रीनगर
बेस्ट स्ट्राइकर ऑफ द मैच - अभय चौहान, व्हाइट डॉट शास्त्रीनगर
बेस्ट फील्डर ऑफ द मैच - ज्ञानेश शर्मा, बीबीसी एलीट गंगानगर
मोस्ट सिक्सर ऑफ द मैच- अभय चौहान, व्हाइट डॉट शास्त्रीनगर

बारिश से कटे अंक फिर भी व्हाइट डॉट ने बिखेरी चमक
मेधावी खिलाड़ियों के साथ व्हाइट डॉट शास्त्रीनगर लीग का सफर शुरू किया तो खिलाड़ियों के प्रदर्शन को सभी ने सराहा। व्हाइट डॉट शास्त्रीनगर ने सात मैच खेले। इसमें दो मैच में बारिश होने के कारण उसे एक-एक अंक ही मिल पाए। किसी भी टीम के लिए यह निराशा की स्थिति थी मगर व्हाइट डॉट शास्त्रीनगर ने खेले गए पांच मैचों में से तीन मैच में न सिर्फ जीत हासिल की बल्कि नेट रन रेट भी बेहतर रखा। प्वाइंट टेबल में आठ अंक के साथ क्रिके गिरी चैंप्स भी मुकाबले में थी लेकिन बेहतर रन रेट की बदौलत व्हाइट डॉट शास्त्रीनगर क्वालिफायर टू में प्रवेश करने की हकदार बन गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed