सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Work on the synthetic track is complete; athletes will be seen practicing there this very month.

Meerut News: सिंथेटिक ट्रैक का कार्य पूरा, इसी माह अभ्यास करते नजर आएंगे एथलीट

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 01 Apr 2026 08:11 PM IST
विज्ञापन
Work on the synthetic track is complete; athletes will be seen practicing there this very month.
कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में तैयार हुआ सिंथेटिक ट्रैक और शाटपुट ट्रैक
विज्ञापन
- शासन की ओर से जांच टीम करेगी निरीक्षण, इसके बाद हो सकेंगी खेल गतिविधियां
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। सिंथेटिक ट्रैक पर अभ्यास के लिए एथलीटों का इंतजार अब खत्म होने को है। कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में सिंथेटिक ट्रैक का कार्य पूरा हो चुका है। एथलेटिक्स इवेंट शॉटपुट, पोल वॉल्ट आदि के ट्रैक भी तैयार हो चुके हैं। अब बस शासन की ओर से नामित कंपनी को ट्रैक के कार्य का निरीक्षण करना है। इसके बाद खिलाड़ी इसी माह यहां अभ्यास करते नजर आएंगे।
कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में सिंथेटिक ट्रैक बिछाए जाने के लिए पिछले कई वर्षों से मांग की जा रही थी। जनवरी-2024 में शासन की ओर से यहां सिंथेटिक ट्रैक के लिए मंजूरी दी गई। शासन की ओर से ट्रैक के कार्य के लिए यूपीपीसीएल कंपनी का चयनित किया गया और कंपनी को धनराशि भी अवमुक्त करा दी गई थी। कंपनी की ओर से नवंबर-2024 में ट्रैक का कार्य शुरू कर दिया गया। ट्रैक का निर्माण कुल 8.56 करोड़ रुपये में होना था। कंपनी को पूरी धनराशि प्राप्त हो चुकी है और यह कार्य जून 2025 तक कंपनी को पूरा करना था लेकिन बरसात के कारण लगभग छह माह का समय कार्य के लिए बढ़ा दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब कंपनी की ओर से ट्रैक पर मार्किंग व सभी इवेंट के ट्रैक को तैयार कर दिया गया है। उम्मीद है कि दो सप्ताह के अंदर यहां खिलाड़ी भी अभ्यास करने लगेंगे। ट्रैक में 400 मीटर का सिंथेटिक ट्रैक तैयार किया जा रहा है। इसके अलावा शॉटपुट, लांग जंप, हाई जंप, डिस्कस थ्रो, भाला फेंक आदि इवेंट के ट्रैक भी बनाए गए हैं। शॉटपुट के लिए ट्रैक पर पॉल व जाल लगाकर तैयार कर दिया गया है।
शासन की ओर से की जाएगी जांच
ट्रैक का कार्य पूरा हो चुका है। अब क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी की ओर से शासन को पत्र लिखकर इससे अवगत कराया जाएगा। इसके बाद शासन की ओर से जांच कमेटी कार्य का निरीक्षण करेगी कि कार्य ठीक से किया गया है या नहीं। समिति की रिपोर्ट के बाद यह ट्रैक खिलाड़ियों के लिए उपलब्ध होगा। अगर कोई कमी पाई गई तो पहले उसे पूरा किया जाएगा। अगर रिपोर्ट ठीक रही तो खिलाड़ी इस पर अभ्यास करते नजर आएंगे। इस ट्रैक के बनने से मेरठ समेत आस पास के खिलाड़ियों को काफी राहत मिलेगी। कोच गौरव त्यागी ने बताया कि ट्रैक का कार्य पूरा होने के बाद काफी संख्या में एथलीट यहां पहुंच रहे हैं और यहां पंजीकरण कराने की जानकारी प्राप्त कर रहे हैं।
अक्तूबर में हैं एशियन गेम्स, खिलाड़ियों को मिलेगा लाभ
यह ट्रैक बनने से यहां काफी खिलाड़ियों को राहत मिलेगी। अक्तूबर में एशियन और पैरा एशियन गेम्स होने हैं। दोनों ही गेम्स में मेरठ से काफी संख्या में खिलाड़ी प्रतिभाग कर सकते हैं। एशियन गेम्स में पारुल चौधरी, रूपल, अन्नू रानी, प्रियंका, रीत राठौर कई खिलाड़ी चुने जा सकते हैं। इनमें रीत राठौर यहां कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में ही तैयारी करती हैं। इसके अलावा पैरा एशियन गेम्स में मेरठ की फातिका, दीपिका, आयुष, रितिका, प्रियांश आदि का चयन हो सकता है। गेम्स के ट्रायल की तैयारी यह सभी खिलाड़ी यहां सिंथेटिक ट्रैक पर कर सकेंगे। इससे उन्हें काफी लाभ मिल सकता है।

कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में तैयार हुआ सिंथेटिक ट्रैक और शाटपुट ट्रैक

कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में तैयार हुआ सिंथेटिक ट्रैक और शाटपुट ट्रैक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed