{"_id":"6a37f295ca6ad850690b6a94","slug":"work-to-repair-the-pipeline-leakage-has-begun-meerut-news-c-40-1-smrt1041-112685-2026-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: पाइप लाइन के लीकेज को ठीक कराने का कार्य शुरु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: पाइप लाइन के लीकेज को ठीक कराने का कार्य शुरु
विज्ञापन
खबर का असर, समाचार प्रकाशित होने पर पानी की लीकेज पाइप लाइन को ठीक कराना शुरु किया। (मवाना)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मवाना। हर घर जल योजना के तहत नगर में बिछाई गई पाइपलाइन से घरों में कनेक्शन दिए गए थे। शनिवार को कुछ स्थानों पर पानी छोड़कर टेस्टिंग की गई तो जॉइंट लीकेज मिले। इसके संबंध में रविवार को अमर उजाला में समाचार प्रकाशित होने के बाद लीकेज को ठीक कराने का कार्य शुरू करा दिया गया है।
लगभग एक साल पहले पूरे नगर में हर घर जल योजना के तहत नगर में पानी की आपूर्ति के लिए पाइपलाइन बिछाई गई थी। जिससे पूरे नगर की सड़कें क्षतिग्रस्त हो गई थी। अभी सड़कें ठीक भी नहीं हो पाई हैं कि अब पाइपलाइन में पानी छोड़कर टेस्टिंग शुरू की जा रही है। इससे नगर में अधिकांश स्थानों पर बिछाई गई पाइपलाइनों से घरों में जो कनेक्शन दिए गए हैं, वे लीकेज मिले हैं।
शनिवार को मोहल्ला हीरालाल में राजवंशी धर्मशाला के आसपास के इलाकों में पानी छोड़कर टेस्ट किया गया तो कई स्थानों पर सड़क के बीच में जोड़ लीक मिलने से सड़क पर पानी बहने लगा।
विज्ञापन
पालिका अध्यक्ष अखिल कौशिक ने इस संबंध में जल निगम में पहले से ही शिकायत किए जाने की बात कही है। वहीं जल निगम के ठेकेदार गौरव जैन ने निरीक्षण कर लीकेज ठीक कराने की बात कही है। रविवार को जहां-जहां पाइप लीकेज थे, उनको ठीक कराने का कार्य शुरू करा दिया गया है।