फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   431 students from three schools learned how to use scientific instruments.

Mirzapur News: तीन विद्यालयों के 431 विद्यार्थियों ने सीखी वैज्ञानिक उपकरणों की प्रयोग विधि

Sun, 12 Jul 2026 01:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jul 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
431 students from three schools learned how to use scientific instruments.
एएसजे इंटर कालेज में विज्ञान बस में उपकरणों की प्रयोग वि​धि सीखती छात्राएं, संवाद
- आदर्श इंटर कॉलेज और एएसजे इंटर कॉलेज पहुंची विज्ञान बस
विज्ञापन

मिर्जापुर। आईआईटी कानपुर की विज्ञान बस शनिवार को नगर के आदर्श इंटर कॉलेज और एएसजे इंटर कॉलेज पहुंची। एएसजे इंटर कॉलेज में बीएलजे इंटर कॉलेज के विद्यार्थी भी शामिल हुए। तीनों विद्यालयों के 431 विद्यार्थियों ने विज्ञान बस में विभिन्न वैज्ञानिक उपकरणों की प्रयोग विधि सीखी।
आदर्श इंटर कॉलेज, विसुंदरपुर में 127 विद्यार्थियों ने विज्ञान बस में प्रयोगों को सीखा। एएस जुबिली इंटर कॉलेज में जुबिली इंटर कॉलेज के 267 और बीएलजे इंटर कॉलेज के 37 विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रयोगों को देखा और समझा। विशेषज्ञ रिंकू गंगवार ने जल परीक्षण के तरीके, तापमापी से ताप मापने की विधि, सूक्ष्मदर्शी की कार्यविधि, स्लाइड का अवलोकन और अम्ल, क्षार और लवण की पहचान के तरीके बताए। विशेषज्ञ ब्रिकेश कुमार ने थ्री-डी प्रिंटर की कार्यविधि, उससे विभिन्न संरचनाएं बनाने की प्रक्रिया, खगोलीय दूरदर्शी की कार्यविधि अैर वर्नियर और पेचमापी के प्रयोगों की जानकारी दी। जुबिली इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य राधाकांत तिवारी, राजेश श्रीवास्तव और बीएलजे इंटर कॉलेज के आशुतोष सिंह ने भी बच्चों के साथ प्रयोगों का अवलोकन किया।
विज्ञापन


विज्ञान क्लब के जिला समन्वयक सुशील कुमार पांडेय ने बताया कि 12 जुलाई को विज्ञान बस कानपुर वापस चली जाएगी। उन्होंने बताया कि जिले में एक सप्ताह के दौरान 11 विद्यालयों के 3,456 विद्यार्थियों ने विज्ञान बस में विभिन्न प्रयोगों को सीखा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed