{"_id":"6a52a018b2b2d399260c1b0d","slug":"complaints-related-to-land-and-revenue-were-the-most-numerous-at-the-samadhan-diwas-grievance-redressal-day-mirzapur-news-c-192-1-svns1035-157171-2026-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: समाधान दिवस में जमीन, राजस्व संबंधी शिकायतें सबसे ज्यादा आईं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: समाधान दिवस में जमीन, राजस्व संबंधी शिकायतें सबसे ज्यादा आईं
विज्ञापन
मड़िहान थाना में सुनवाई करते एडीएम व थानाध्यक्ष। स्रोत- संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिर्जापुर। थाना समाधान दिवस पर अधिकांश शिकायतें जमीन पर कब्जे और राजस्व संबंधी आईं। अधिकारियों ने शिकायतों की सुनवाई कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई एवं निस्तारण के निर्देश दिए। हलिया के बेदउर ग्राम प्रधान राजेश कुमार ने प्रार्थना पत्र देकर बताया कि पथरहा मजरे में चक मार्ग पर मिट्टी डालकर मार्ग बनाया गया था, लेकिन आसपास के लोगों ने जोतकर अतिक्रमण कर लिया है। उन्होंने चक मार्ग को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग की।
पर्शिया गांव निवासी राममूरत ने प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया कि गांव के चार लोगों ने उनकी जमीन पर टिनशेड लगाकर अतिक्रमण कर लिया है। उन्होंने जमीन की पैमाइश कराने की मांग की।
राजगढ़ के सोनबरसा निवासी धर्मेंद्र ने दो लोगों पर मारपीट करने और रुपये छीनने का आरोप लगाया। इस पर अपर पुलिस अधीक्षक राजकुमार मीणा ने थाना प्रभारी राजगढ़ बालमुकुंद मिश्रा को मामले के निस्तारण के निर्देश दिए।
विज्ञापन
खटखरिया निवासी उपेंद्रनाथ मिश्र ने प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया कि आरोपी उनकी जमीन पर काबिज हैं। इस पर दोनों पक्षों के अभिलेख देखने के बाद अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) विनोद कुमार सिंह ने लेखपाल को फाटबंदी कराकर एक महीने के भीतर सभी भाइयों की जमीन अलग करने और मामले का निस्तारण करने के निर्देश दिए।
राजगढ़ के करौंदा निवासी दिलीप ने शिकायत की कि उनकी जमीन पर कराई गई पत्थरगड़ी आरोपी ने उखाड़ दी है। वहीं खटखरिया निवासी सुनीता मौर्य ने आरोप लगाया कि उनकी माता द्वारा दी गई जमीन पर आरोपी कब्जा कर रहा है। चुनार : कोतवाली में थानाध्यक्ष विजय शंकर सिंह पटेल ने लोगों की शिकायतें सुनीं। जिगना में नायब तहसीलदार गरिमा यादव और थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने शिकायतों की सुनवाई की। हलिया में एसडीएम अजीत कुमार, सीओ अमर बहादुर, नायब तहसीलदार राजू यादव तथा प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार श्रीवास्तव ने शिकायतें सुनीं। इस दौरान राजस्व निरीक्षक शिवकुमार चौबे, अशोक दुबे और कृष्ण चंद्र मिश्र उपस्थित रहे।
राजगढ़ : अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) विनोद कुमार सिंह एवं एएसपी ऑपरेशन राजकुमार मीणा ने शिकायतें सुनीं।