फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Streetlights fixed in just two days; seen burning even during the day.Streetlights fixed in just two days; seen burning even during the day.

Mirzapur News: दो दिन में ही दुरुस्त हुईं स्ट्रीट लाइटें, दिन में भी जलती दिखीं

Sun, 12 Jul 2026 01:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jul 2026 01:27 AM IST
विज्ञापन
Streetlights fixed in just two days; seen burning even during the day.Streetlights fixed in just two days; seen burning even during the day.
मिर्जापुर। विंध्याचल-प्रयागराज-मिर्जापुर हाईवे पर लगी 600 से अधिक स्ट्रीट लाइटों में 200 लाइटें पिछले तीन महीनें से बंद थीं।
विज्ञापन

इस समस्या के लिए स्थानीय लोगों, श्रद्धालुओं और वाहन चालकों की राय के साथ 8 जुलाई को प्रमुखता से खबर प्रकाशित की थी। खबर का असर यह रहा कि महज दो दिन के भीतर विभाग हरकत में आया और शुक्रवार शाम तक बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटें जलती नजर आईं।

स्थानीय लोगों ने बताया कि हाईवे पहाड़ी क्षेत्र से होकर गुजरता है। रात के समय त्रिकोण परिक्रमा करने आने वाले श्रद्धालुओं को अंधेरे के कारण जंगली जानवरों, सांप-बिच्छुओं और दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता था। श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए विंध्य विकास प्राधिकरण की ओर से हाईवे के साथ त्रिकोण मार्ग पर भी स्ट्रीट लाइटें लगाई गई थीं, लेकिन लंबे समय से कई लाइटें खराब होने के कारण व्यवस्था प्रभावित थी। मरम्मत के बाद अब अधिकांश स्ट्रीट लाइटें चालू हो गई हैं।
विज्ञापन

हालांकि शनिवार दोपहर में भी कुछ स्ट्रीट लाइटें जलती रहीं, जिससे बिजली की अनावश्यक खपत को लेकर लोगों ने सवाल उठाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed