फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Ashadh is passing, yet the clouds remain aloof... there is no rain.

Mirzapur News: आषाढ़ बीत रहा पर मेघ रूठे... बारिश नहीं

Sun, 12 Jul 2026 01:23 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jul 2026 01:23 AM IST
विज्ञापन
Ashadh is passing, yet the clouds remain aloof... there is no rain.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मिर्जापुर। आषाढ़ का महीना बीतने की कगार पर है, लेकिन मानसून की बेरुखी किसानों की चिंता बढ़ा रही है। दो दिन तक सक्रिय रहने के बाद शनिवार को मानसून फिर कमजोर पड़ गया।
सुबह बादलों की आवाजाही रही, लेकिन दोपहर बाद धूप निकलने से अधिकतम तापमान दो डिग्री बढ़कर 35 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस पर स्थिर रहा। तापमान बढ़ने के साथ उमस भी बढ़ गई।
विज्ञापन

बारिश नहीं होने से धान की रोपाई प्रभावित हो रही है। खेतों में पर्याप्त पानी नहीं होने से किसान बारिश का इंतजार कर रहे हैं। हवा बंद रहने से लोगों को दिनभर उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ा। घरों में कूलर और पंखे भी विशेष राहत नहीं दे सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री तथा न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। शनिवार को बादलों की आवाजाही बनी रही, लेकिन बारिश नहीं हुई। मौसम के बदले मिजाज ने आमजन के साथ किसानों की भी चिंता बढ़ा दी है, जिन्हें खरीफ फसलों की बोआई और धान की रोपाई के लिए अच्छी बारिश का इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed