{"_id":"69bb05142748b1155d003c3c","slug":"9347-copies-of-up-board-were-evaluated-on-the-first-day-mirzapur-news-c-192-1-svns1033-150449-2026-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: पहले दिन यूपी बोर्ड की 9347 काॅपियों का मूल्यांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: पहले दिन यूपी बोर्ड की 9347 काॅपियों का मूल्यांकन
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मिर्जापुर। जिले में बुधवार से यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन शुरू हो गया। तीन केंद्रों पर मूल्यांकन किया जा रहा है। मंगलवार को पहले दिन 9347 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया गया।
नगर के महुवरिया स्थित राजकीय इंटर कॉलेज में इंटरमीडिएट की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन हो रहा है। केंद्र पर 62014 उत्तर पुस्तिकाओं का आवंटन किया गया है। अभी तक 27000 उत्तर पुस्तिकाएं आई हैं। इसमें से पहले दिन इस केंद्र पर 1735 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया गया।
इस केंद्र पर 281 परीक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है। इसमें से 178 परीक्षक उपस्थित रहे। केंद्र व्यवस्थापक और प्रधानाचार्य राजकुमार दीक्षित ने कहा कि अधिकांश परीक्षक आ चुके हैं।
मूल्यांकन शुरू हो गया है। इसी प्रकार बीएलजे इंटर कॉलेज में हाईस्कूल व इंटरमीडिएट दोनों की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया जा रहा है। पहले दिन इंटरमीडिएट की 2600 और इंटरमीडिएट की 331 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया गया। इस केंद्र पर 72 टेबल पर मूल्यांकन हो रहा है। इसमें हाईस्कूल के लिए 39 और इंटरमीडिएट के 33 टेबलों पर मूल्यांकन हो रहा है। इसी प्रकार राजस्थान इंटर कॉलेज में हाईस्कूल की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य हो रहा है। केंद्र व्यवस्थापक अशोक कन्नौजिया ने बताया कि पहले दिन 4681 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया गया है। कुल 128800 उत्तर पुस्तिकाओं का आवंटन किया गया है। 64 टेबलों पर मूल्यांकन हो रहा है। 659 परीक्षकों में से 405 परीक्षक पहले दिन ही उपस्थित रहे।
Trending Videos