{"_id":"6a6e5191349ba1bc6502a6cf","slug":"a-delegation-of-35-mukhiyas-from-bihar-inspected-development-works-in-khoradih-mirzapur-news-c-192-1-svns1034-158603-2026-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: बिहार के 35 मुखिया के दल ने देखा खोराडीह में विकास कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: बिहार के 35 मुखिया के दल ने देखा खोराडीह में विकास कार्य
विज्ञापन
खोराडीह में विकास का मॉडल देखने के बाद मौजूद बिहार के ग्राम प्रधान।-सोशल मीडिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजगढ़। बिहार सरकार के पंचायती राज विभाग की पहल पर 35 ग्राम पंचायतों के मुखिया के दल ने शनिवार को मिर्जापुर के राजगढ़ ब्लॉक स्थित ग्राम पंचायत खोराडीह का अध्ययन भ्रमण किया। भ्रमण का उद्देश्य उत्तर प्रदेश में पंचायत स्तर पर हुए विकास कार्यों का अवलोकन करना और अनुभवों को साझा करना था।
दल ने खोराडीह में बने आधुनिक पंचायत भवन, मिनी गार्डन, पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय, अमृत सरोवर और ओपन जिम का निरीक्षण किया। गांव में विकसित आधारभूत सुविधाओं और पंचायत स्तर पर किए गए कार्यों की प्रतिनिधियों ने सराहना की।
ग्राम प्रधान महेश प्रसाद कोल ने आगंतुकों को गांव के ऐतिहासिक महत्व के साथ विभिन्न विकास योजनाओं और उनके क्रियान्वयन की जानकारी दी। इस दौरान प्रधान विनोद कुमार सिंह (कोन), नित्यानंद सिंह, अजय तिवारी, अजय यादव और धर्मेंद्र कुमार भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
अध्ययन भ्रमण का समन्वय जनहित सांस्कृतिक कला केंद्र के रवि शर्मा और विवेक कुमार राय ने किया। बिहार से आए प्रतिनिधिमंडल में चांदनी कुमारी, सरिका सिंह, सोनी देवी, मोना भारती, संगीता कुमारी, प्रताप नारायण चौधरी, राहुल कुमार, आशुतोष कुमार, वाल्मीकि सिंह, राजकुमार मांझी, सुनील कुमार समेत 35 मुखिया शामिल रहे।