फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   all water-related information is available on the

Mirzapur News: अब पानी से जुड़ी हर जानकारी ‘जल सारथी’ ऐप पर

Mon, 03 Aug 2026 01:41 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 03 Aug 2026 01:41 AM IST
विज्ञापन
all water-related information is available on the
मिर्जापुर। जल जीवन मिशन की योजनाओं को ग्रामीणों तक पारदर्शी और आसान तरीके से पहुंचाने के लिए जिला प्रशासन ने ‘जल सारथी’ ऐप का सहारा लिया है। इसके व्यापक प्रचार-प्रसार पर जोर दिया है। डीएम ने सभी संबंधित विभागों को निर्देश दिए हैं कि गांव-गांव अभियान चलाकर अधिक से अधिक लोगों के मोबाइल में यह ऐप डाउनलोड कराया जाए। डीएम ने बताया कि राज्य पेयजल एवं स्वच्छता मिशन की ओर से विकसित ‘जल सारथी’ ऐप से ग्रामीण गांव की पेयजल परियोजनाओं, पानी टंकी, ट्यूबवेल, पाइपलाइन और जलापूर्ति से जुड़ी जानकारी आसानी से प्राप्त कर सकेंगे। संबंधित अधिकारियों के नाम और संपर्क नंबर, शिकायत दर्ज करने व उसकी प्रगति देखने, नए नल कनेक्शन के लिए आवेदन करने और फीडबैक देने की भी सुविधा होगी। सभी एसडीएम, उपायुक्त मनरेगा, बीएसए, जिला पंचायत राज अधिकारी, सभी बीडीओ और जिला कार्यक्रम अधिकारी को निर्देशित किया है कि प्रधान, सचिव, वीडब्ल्यूएससी सदस्य, एफटीके प्रशिक्षित महिलाएं, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आशा, लेखपाल, ग्राम विकास अधिकारी और जनप्रतिनिधियों के सहयोग से ग्रामीणों के फोन में ऐप डाउनलोड कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed