फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Raised awareness among the youth about the adverse effects of substance abuse.

Mirzapur News: युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के बताकर किया जागरूक

Mon, 03 Aug 2026 01:38 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 03 Aug 2026 01:38 AM IST
विज्ञापन
Raised awareness among the youth about the adverse effects of substance abuse.
द​क्षिणी परिसर में आयोजित नशा मु​क्ति कार्यशाला में शामिल छात्र। स्रोत- द​क्षिणी परिसर
बीएचयू के दक्षिणी परिसर में एनएसएस ने आयोजित किया नशा मुक्ति शिविर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मिर्जापुर। बीएचयू के बरकछा स्थित राजीव गांधी दक्षिणी परिसर में एनएसएस की ओर से शनिवार को जनरेशन-जेड अगेंस्ट एडिक्शन: नशा मुक्त युवा-विकसित भारत संकल्प अभियान विषय पर एक दिवसीय शिविर आयोजित किया गया। शिविर का उद्देश्य प्रधानमंत्री मोदी की ओर से आरंभ किए गए अभियान के तहत युवाओं को नशे से दूर रहने और नशा मुक्त भारत के निर्माण के लिए जागरूक करना रहा। वक्ताओं ने युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों की जानकारी देते हुए इससे दूर रहने और समाज को जागरूक करने का संदेश दिया। एनएसएस स्वयंसेवक विशाल वैभव ने नशा रोकथाम के व्यावहारिक उपाय बताए। कार्यक्रम का संचालन एनएसएस कार्यक्रम समन्वयक डॉ. स्वपना मीना के मार्गदर्शन में किया गया। इस दौरान डॉ. गिरीश तंतुवे, डॉ. शशिधर के.एस., डॉ. सविता देवांगन और कार्यालय सहायक विकास तिवारी मौजूद रहे। अंत में सभी स्वयंसेवकों ने नशा मुक्ति की शपथ ली और नशे से दूर रहने तथा दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed