{"_id":"6a6fa28204269ac35700aa99","slug":"electric-crematorium-to-be-built-at-chaubeghat-at-a-cost-of-mirzapur-news-c-192-1-svns1033-158647-2026-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: तीन करोड़ से बनेगा चौबेघाट में विद्युत शवदाह गृह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: तीन करोड़ से बनेगा चौबेघाट में विद्युत शवदाह गृह
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
मिर्जापुर। नगर के चौबेघाट स्थित शवदाह स्थल पर नगर पालिका परिषद मिर्जापुर की ओर से विद्युत शवदाह गृह बनवाया जाएगा। इसके लिए तीन करोड़ रुपये का प्रस्ताव स्वीकृत किया गया है।
नगर पालिका के ईओ जी लाल ने बताया कि बोर्ड से प्रस्ताव पहले ही पारित हो चुका है। बताया कि पहले यह विद्युत शवदाह गृह ओलियर घाट में बनाया जाना था, लेकिन वहां भूमि विवाद के चलते इसे चौबेघाट स्थानांतरित किया जा रहा है। बताया कि इसके साथ ही वहां लोगों के बैठने के लिए स्थान, हरित पट्टिका, प्रकाश व्यवस्था, पीने के स्वच्छ पानी, शौचालय आदि की भी व्यवस्था कराई जाएगी, इससे वहां आने वालों को परेशानी न हो।