{"_id":"6a6fa4444baac0f78e0a08dd","slug":"lack-of-parking-at-the-tehsil-causes-inconvenience-to-lawyers-and-litigants-mirzapur-news-c-192-1-svns1035-158664-2026-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: तहसील में पार्किंग न होने से वकीलों और वादकारियों को परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: तहसील में पार्किंग न होने से वकीलों और वादकारियों को परेशानी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परिसर में जहां-तहां वाहन खड़े होने से तहसील आने वाले लोगों को आवागमन में समस्या
संवाद न्यूज एजेंसी
चुनार। तहसील में वाहन पार्किंग की व्यवस्था न होने के कारण वाहन बेतरतीब खड़े रहते हैं। इससे अधिवक्ताओं, वादकारियों और तहसील से संबंधित कार्यों के लिए आने वाले अन्य लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।
पार्किंग व्यवस्था न होने से अधिवक्ता अपने वाहनों को चैंबर के सामने या चैंबर से दूर खड़ा करते हैं। वाहन खड़ा करने के लिए कोई निर्धारित स्थान नहीं होने से अधिवक्ता, वादकारी और फरियादी परिसर में जहां भी जगह खाली मिलती है, वहीं वाहन खड़ा कर देते हैं। इससे आवागमन में दिक्कत होती है। जहां-तहां खड़े वाहनों के कारण रास्ता भी अवरुद्ध हो जाता है। किसी तरह इधर-उधर से होकर अधिवक्ता अपने चैंबर तक पहुंचते हैं।
राजकुमार सिंह, बिंदु साहनी, सुनील कुमार सिंह, संतोष प्रजापति, मनोज यादव, मो. वसीम, राजकुमार यादव, जय जायसवाल, कमलेश विश्वकर्मा, राजेश कुमार यादव आदि अधिवक्ताओं ने वाहन पार्किंग की व्यवस्था कराए जाने की ओर तहसील प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराया है।