फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Ashish, a native of Mavaiya village, won the silver medal in the World Under-20 javelin throw.

Mirzapur News: मवैया गांव के लाल आशीष ने वर्ल्ड अंडर-20 भाला फेंक में जीता रजत पदक

Sun, 09 Aug 2026 12:19 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 09 Aug 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
Ashish, a native of Mavaiya village, won the silver medal in the World Under-20 javelin throw.
विश्व रजत जीतने के बाद प्रसन्न मुद्रा में आशीष।- सोशल मीडिया। - फोटो : रोटरी क्लब के कार्यक्रम में सम्मानित किए गए पदा​धिकारी। स्रोत: क्लब
रजत जीतकर परिवार और जिले का ही नहीं, देश का बढ़ाया मान
विज्ञापन

चील्ह, मिर्जापुर। कोन ब्लॉक के मवैया गांव के किसान परिवार के बेटे आशीष यादव ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर तिरंगा लहराकर जनपद और देश का नाम रोशन किया है। आशीष ने विश्व अंडर-20 एथलेटिक्स चैंपियनशिप में पुरुष भाला फेंक स्पर्धा में रजत पदक जीतकर भारत के लिए पदकों की संख्या में पहला स्थान दिलाया।
विश्व अंडर-20 चैंपियनशिप के तीसरे दिन खेले गए फाइनल में आशीष ने तीसरे प्रयास में 74.09 मीटर भाला फेंककर रजत पदक अपने नाम किया। इसी स्पर्धा में भारत के दूसरे खिलाड़ी टी. धरनीधरन 72.35 मीटर के साथ छठे स्थान पर रहे। दक्षिण अफ्रीका के जान-हेनड्रिक हेमैन्स ने अपने अंतिम प्रयास में 80.50 मीटर का थ्रो कर स्वर्ण पदक जीता। यह इस सीजन का अंडर-20 विश्व रिकॉर्ड भी है।
विज्ञापन

19 वर्षीय आशीष भाला फेंक में दो बार के ओलंपिक पदक विजेता नीरज चोपड़ा के बाद रजत जीतने वाले दूसरे भारतीय बन गए हैं। नीरज चोपड़ा ने 2016 में पोलैंड में 86.48 मीटर का विश्व जूनियर रिकॉर्ड बनाकर स्वर्ण जीता था, जो आज भी कायम है। आशीष की उपलब्धि की खबर मिलते ही मवैया गांव में जश्न का माहौल है। घर परिजनों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाई। गांव वालों ने घर पहुंचकर आशीष और उनके पूरे परिवार को बधाई दी। उज्ज्वल भविष्य के लिए आशीर्वाद दिया। ग्रामीणों का कहना है कि आशीष की उपलब्धि से क्षेत्र के युवा खिलाड़ियों को भी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलने की प्रेरणा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसान परिवार में खुशी की लहर
आशीष के पिता अजय यादव किसान हैं, जबकि माता गुड्डी देवी गृहिणी हैं। उनके बड़े भाई आदित्य यादव और छोटे भाई अंकित यादव हैं। खेल की प्रेरणा उन्हें परिवार से ही मिली। उनके चाचा धर्मराज यादव और चाची पूनम यादव दोनों अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी हैं। आशीष ने चाचा के पास रहकर ही खेल की तैयारी की। आशीष ने प्रारंभिक शिक्षा आशीर्वाद इंटर कॉलेज लखनपुर से इंटर तक की। स्नातक की पढ़ाई हरियाणा से चल रही है।

विश्व रजत जीतने के बाद प्रसन्न मुद्रा में आशीष।- सोशल मीडिया।

विश्व रजत जीतने के बाद प्रसन्न मुद्रा में आशीष।- सोशल मीडिया।- फोटो : रोटरी क्लब के कार्यक्रम में सम्मानित किए गए पदाधिकारी। स्रोत: क्लब

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed