फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Awareness essential for breast cancer prevention: Principal

स्तन कैंसर से बचाव के लिए जागरूकता जरूरी : प्राचार्य

Sun, 09 Aug 2026 12:17 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 09 Aug 2026 12:17 AM IST
विज्ञापन
Awareness essential for breast cancer prevention: Principal
कैंसर से बचाव के बारे में छात्राओं को जानकारी देते प्राचार्य डॉ सुरेंद्र कुमार सिंह यादव।-सोशल
अदलहाट। लालता सिंह राजकीय महिला पीजी कॉलेज में शनिवार को ‘कैंसर मुक्त भारत’ विषय पर व्याख्यान हुआ। मुख्य वक्ता समाजशास्त्र विभाग की असिस्टेंट प्रोफेसर रानी राय ने कैंसर के विभिन्न कारणों, निदान और बचाव के उपायों की जानकारी दी।
विज्ञापन

उन्होंने महिलाओं में होने वाले सर्वाइकल और स्तन कैंसर के शुरुआती लक्षणों की पहचान तथा रोकथाम के बारे में छात्राओं को जागरूक किया।
अध्यक्षीय संबोधन में प्राचार्य प्रो. डॉ. सुरेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि कैंसर से बचाव के लिए जागरूकता बेहद जरूरी है। उन्होंने पर्यावरणीय नुकसान से होने वाले त्वचा और फेफड़ों के कैंसर के प्रति भी सावधान किया।
विज्ञापन

संचालन डॉ. अरुणेश कुमार ने किया। धन्यवाद ज्ञापन डॉ. आभा गुप्ता ने किया। कार्यक्रम में बीए प्रथम सेमेस्टर की रुचि कुमारी, खुशी कुमारी, काजल और दिव्या सोनकर ने सक्रिय सहभागिता की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान प्रो. अंजू सोनकर, डॉ. हेरंब पांडेय, डॉ. प्रेमलता लाल, डॉ. सुमिता बनर्जी, डॉ. भूप नारायण सिंह, डॉ. गणेश कुमार, डॉ. अमित कुमार केसरी सहित छात्राएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed