फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Bank employees' demand: Five-day work week unacceptable; strike threat issued.

Mirzapur News: बैंककर्मियों की मांग-पांच दिन ज्यादा काम मंजूर नहीं, हड़ताल की चेतावनी

Thu, 13 Aug 2026 01:52 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 13 Aug 2026 01:52 AM IST
विज्ञापन
Bank employees' demand: Five-day work week unacceptable; strike threat issued.
समझौते के बाद भी मांग लागू न होने से नाराज कर्मचारियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ जताया आक्रोश
विज्ञापन

फोटो-23
संवाद न्यूज एजेंसी
मिर्जापुर। पांच दिवसीय बैंकिंग कार्य सप्ताह लागू करने समेत लंबित मांगों के लिए बुधवार को जिले के बैंककर्मी सड़क पर उतर आए। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर कार्य समाप्ति के बाद बैंक अधिकारियों और कर्मचारियों ने इंडियन बैंक, डंकीनगंज शाखा के सामने प्रदर्शन कर केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ नारेबाजी की।

जिला संयोजक सुरेश पांडेय ने कहा कि पांच दिवसीय कार्य सप्ताह की मांग नई नहीं है। द्विपक्षीय समझौते के बावजूद इसे लागू नहीं किया जा रहा है। कहा कि तकनीकी प्रगति और बदलती कार्य संस्कृति के दौर में सप्ताह में पांच दिन बैंकिंग कार्य की मांग पूरी तरह व्यावहारिक है। इसके बावजूद सरकार की चुप्पी से बैंककर्मियों में आक्रोश बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि बैंकों में बड़ी संख्या में पद रिक्त हैं, जिससे कर्मचारियों पर अतिरिक्त कार्यभार पड़ रहा है। सरकार को रिक्त पद भरने के साथ कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान करना चाहिए। बैंककर्मियों ने चेताया कि बुधवार का प्रदर्शन सांकेतिक है। यदि उनकी मांगों पर जल्द निर्णय नहीं लिया गया तो इसके बाद राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल की जाएगी। प्रदर्शन में आशीष मिश्रा, नमन कुमार सिंह, विनय संतुवाल, प्रभु नारायण, अभिषेक परिहार, नीरज पांडेय समेत बड़ी संख्या में बैंक अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed