{"_id":"6a7cd4b238680effda03e3dc","slug":"deadline-for-ignou-admission-extended-until-the-31st-mirzapur-news-c-192-1-svns1033-159232-2026-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: इग्नू में प्रवेश के लिए 31 तक बढ़ी तिथि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: इग्नू में प्रवेश के लिए 31 तक बढ़ी तिथि
विज्ञापन
जीडी बिनानी पीजी कालेज में इग्नू के कार्यक्रम की जानकारी देते वक्ता, सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिनानी कॉलेज के इग्नू अध्ययन केंद्र के प्रवेश परामर्श सत्र का आयोजन
मिर्जापुर। भरुहना के जीडी बिनानी पीजी कॉलेज में बुधवार को इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) के अध्ययन केंद्र 2778 पर विद्यार्थियों के लिए प्रवेश जागरूकता, शैक्षणिक मार्गदर्शन, करियर काउंसलिंग का कार्यक्रम हुआ। कौशल आधारित शिक्षा के लिए इग्नू की ओर से मार्गदर्शन एवं परामर्श सत्र हुआ। कार्यक्रम में जानकारी दी गई कि इग्नू के कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए तिथि 31 अगस्त तक बढ़ा दी गई है।
इग्नू क्षेत्रीय केंद्र वाराणसी के सहायक निदेशक डॉ. श्रवण कुमार पांडेय ने इग्नू के शैक्षिक कार्यक्रम, प्रवेश प्रक्रिया और विद्यार्थियों के लिए उपलब्ध शिक्षा व्यवस्था, कौशल विकास एवं रोजगारपरक कार्यक्रमों की विशेष जानकारी दी। अध्ययन केंद्र पर बीए, बीकॉम, एमए, एमकॉम, बीबीए, आपदा प्रबंधन, ग्रामीण विकास में एमए, एमएसएमई, अंग्रेजी भाषा में सर्टिफिकेट कोर्स आदि विविध प्रकार के पाठ्यक्रम उपलब्ध है। बताया कि इग्नू की डिग्री सर्वमान्य हैं।
अधिक जानकारी के लिए अध्ययन केंद्र के समन्वयक डॉ. अमित कुमार सिंह तथा डॉ. शशिधर शुक्ला से संपर्क किया जा सकता है। कार्यक्रम में प्राचार्य प्रो. अशोक कुमार सिंह के साथ ही इग्नू के काउंसलर डॉ. ध्रुवजी पांडेय, डॉ. अखिलेश नारायण मिश्रा, डॉ. राम मोहन अस्थाना, वसीम अकरम अंसारी आदि मौजूद रहे।